UP Board Result 2020: संतकबीरनगर में हाईस्कूल में अश्वनी व इंटर में प्रभा द्विवेदी ने किया जिला टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद 2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती शिशु मंदिर विद्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद के अश्वनी गुप्त ने 93.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं इंटरमीडिएट में एसएसडीजीआईसी धनघटा की छात्रा व मुखलिसपुर निवासी प्रभा द्विवेदी ने जिला टॉप किया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जानने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ 12 बजे से ही साइबर कैफे पर जुटने लगी। परिणाम 12.30 बजे घोषित हुआ। जिमसे कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती शिशु मंदिर विद्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र व डिक्टौली निवासी अश्वनी गुप्त ने 559 अंक यानि 93.17 प्रतिशत अंक लाकर जिला टाप किया है। इसी तरह से कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती शिशु मंदिर विद्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र व गोहनियामाफी निवासी सूरज यादव ने 558 अंक यानि 93 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान तो एसआरएनसी इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी की कविता ने 548 अंक यानि 91.33 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया।
इसी तरह से बीएमजीएन इंटर कॉलेज बखिरा के अनुज वर्मा ने 547 अंक यानि 91.17 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान, डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल की दिव्या ने 546 अंक यानि 91 प्रतिशत अंक लाकर पांचवा स्थान पाया है। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रशांत चौधरी ने 545 अंक यानि 90.83 प्रतिशत अंक लाकर छठां स्थान, बीएमजीएन इंटर कॉलेज बखिरा के द्रवित देव 543 अंक यानि 90.50 प्रतिशत अंक लाकर सातवां स्थान, स्वामी विवेकानंद विद्यालय गागरगर धनघटा के अनवर अली ने 542 अंक यानि 90.33 प्रतिशत अंक लाकर आठवां स्थान, सरस्वती विद्या मंदिर मेंहदावल के नित्या प्रकाश पांडेय ने 541 अंक यानि 90.17 प्रतिशत अंक पाकर नौवा स्थान हासिल किया है।
इसी तरह से स्वामी विवेकानंद गागरगर के विकास कुमार यादव, कूडी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के अतुल सिंह, यूबीए इंटर कॉलेज उमरिया बाजार की अर्चना और पीडी डीडीयू कॉलेज चकदही की प्रिया ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान पाया है। छात्रों की इस सफलता पर उनके परिजनों और शुभचिंतको ने खुशी जाहिर की है।
इंटरमीडिएट की सूची
यूपी बोर्ड के निकले इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में एसएसडीजीआईसी धनघटा की छात्रा व मुखलिसपुर निवासी प्रभा द्विवेदी ने 429 अंक (85.80 प्रतिशत) हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। इसी के साथ ही कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र व गड़सरपार निवासी महेंद्र सिंह ने 425 अंक (85 प्रतिशत) हासिल कर दूसरा स्थान पाया है।
कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र प्रभाकांत यादव और शिव प्रताप ने 414 अंक (82.80 प्रतिशत) हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह से श्री सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी की शिखा पटेल व पीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज काली जगदीशपुर की छात्रा शीतल यादव ने 412 अंक (82.40 प्रतिशत) हासिल कर संयुक्त रूप से चौथा स्थान पाया है।
बीएसडीआर इंटर कॉलेज ठठरा हैंसर के अंकुर और एपी इंटर कॉलेज पारासीर के दीपक कसौधन ने 410 अंक (82 प्रतिशत) हासिल कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। एचआरआईसी खलीलाबाद के अर्पित श्रीवास्तव, कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के दिव्यांश प्रकाश, एसकेएआर इंटर कॉलेज मगहर के शबिस्ता खातून, एपी इंटर कॉलेज पारासीर की प्रिया कसौधन 409 अंक (81.80) प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया है।
एसएसडीजीआईसी धनघटा की जान्हवी पांडेय को 407 अंक (81.40 प्रतिशत) मिलने पर सातवां स्थान मिला है। डीवी इंटर कॉलेज धनघटा के राजेश, पीडीएससी इंटर कॉलेज भोगीपुर के रामअनुज मौर्य, एसएसडीजीआईसी धनघटा के नीरज यादव ने 406 अंक (81.20 प्रतिशत) पाकर संयुक्त रूप से आठवां स्थान पाया है।
इसी तरह से एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के बंटी राय, पीडीएससी इंटर कॉलेज भोगीपुर के सुनील कुमार और एपी इंटर कॉलेज पारासीर की रोशनी ने 405 अंक (81 प्रतिशत) पाकर संयुक्त रूप से नौवां स्थान पाया है। एसएसडीजीआईसी धनघटा की आस्था गुप्ता ने 404 अंक (80.80 प्रतिशत) पाकर जिले में दसवां स्थान हासिल किया है।
इन सभी छात्र छात्राओं ने सफलता के पीछे परिवार और गुरुजनों को श्रेय दिया है। रिजल्ट देखने के लिए खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में 12.30 बजे से ही विद्यार्थी साइबर कैफे पर पहुंच गए थे। विद्यार्थी रिजल्ट देखकर काफी खुश थे और एक-दूसरे को बधाइयां दीं।