फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cancer sick Soumya sought help from PM CM and MP in Gorakhpur

मदद की दरकार: कैंसर से जूझ रही पीड़ितों की मदद करने वाली सौम्या, पीएम-सीएम, सांसद से लगाई मदद की गुहार

Sun, 03 Oct 2021 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
Cancer sick Soumya sought help from PM CM and MP in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिए आगे आने वाली गोरखपुर शहर की युवती अब खुद कैंसर से जूझ रही है। उसके इलाज के खर्च ने परिवार की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ दिया है। परिजन उसके इलाज पर अब तक 15 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। डॉक्टरों के मुताबिक 30 लाख रुपये और लगेंगे। परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आर्थिक मदद मांगी है।
विज्ञापन


गोरखनाथ इलाके के विनायकपुरम निवासी राकेश मल्ल की बेटी सौम्या (23) ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक -परास्नातक की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही लावारिस बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था उम्मीद ड्रॉप ऑफ होम व कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था मेक ए विश फाउंडेशन और नवजात बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था यूनीसेफ से स्वयंसेवक के तौर पर जुड़ गई। पिछले साल दीपावली में कमर में दर्द हुआ। परिजन न्यूरो और हड्डी की समस्या समझकर डॉक्टर के पास ले गए। नवंबर में डॉक्टरों ने कैंसर का संदेह जताया। इसके बाद परिजन लखनऊ लेकर गए। पीजीआई में इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान कमर के नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर दिया, जिसे पैरा फ्लिजिया कहते हैं। इसके बाद पेट का स्कैन कराया गया। बोन मैरो जांच की गई तो पता चला कि एक्यूट माइलाइड ल्यूकेमिया और एक्यूट माइलाइड सार्कोमा है। दोनों खून के कैंसर हैं। कैंसर के गुच्छे खून में फैल चुके हैं। भाई लवीश ने बताया कि अब तक इलाज पर 15 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। अभी कम से कम 30 लाख रुपये और खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम, सीएम और सांसद को लिखा है पत्र
पिता राकेश मल्ल ने बताया कि उनका आरओ का कारोबार है। बेटी की बीमारी के बाद से ठप है। इलाज में खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और स्वयंसेवी संस्थाओं से गुहार लगाई है। अब तक कहीं से कोई मदद नहीं मिली है।


सोशल मीडिया पर भी मांगी मदद
सौम्या की हालत ठीक नहीं है। परिजनों की आर्थिक हालत भी काफी खराब हो चुकी है। परिजनों ने सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगी है। कुछ लोगों ने मदद का आश्वासन दिया है। मदद करने के इच्छुक राकेश मल्ल के मोबाइल नंबर 9793069414 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed