फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hello! It's been a week since we booked our gas cylinder and haven't received it...should we go hungry?

UP: हेलो! सप्ताह भर हो गए बुक कराए गैस सिलिंडर नहीं मिला...भूखे रहें हम लोग? कंट्रोल रुम में आ रहे फोन

Sun, 15 Mar 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 02:43 AM IST
सार

सुबह छह बजे से ही कंट्रोल रूम पर फोन घनघनाने लगे। दोपहर ढाई बजे तक 86 लोगों ने फोन करके अपनी समस्या बताई। ज्यादातर लोगों का कहना था कि गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है, जबकि कुछ लोगों ने गैस बुक न होने की बात बताई। कैंपियरगंज से श्रीकांत का कहना था कि घर में रसोई गैस खत्म है। एचपी गैस एजेंसी का कनेक्शन है, बुकिंग हो नहीं रही है।

विज्ञापन
Hello! It's been a week since we booked our gas cylinder and haven't received it...should we go hungry?
ई-डिस्ट्रिक्ट में बने कंट्रोल रूम में रसोई गैस पर लोगों की समस्या सुनते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेलो! मैंने छह मार्च को गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग कराई है, अभी तक सिलिंडर नहीं मिला। बताया भी नहीं जा रहा है कि कब मिलेगा। आप ही बताइए, घर में खाना कैसे बनेगा...भूखे रहें हम लोग?

विज्ञापन


ई-डिस्ट्रिक्ट ऑफिस में बने कंट्रोल रूम पर गगहा के बृजेश कुमार गोंड ने फोन करके अपनी पीड़ा बताई। उनका कहना था मेरे बाद बुक कराने वालों को गैस सिलिंडर मिल गया। दरअसल, यह समस्या सिर्फ बृजेश की नहीं है बल्कि बहुत सारे लोगाें ने कंट्रोल रूम पर फोन करके अपनी समस्या बताई।

विज्ञापन

सुबह छह बजे से ही कंट्रोल रूम पर फोन घनघनाने लगे। दोपहर ढाई बजे तक 86 लोगों ने फोन करके अपनी समस्या बताई। ज्यादातर लोगों का कहना था कि गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है, जबकि कुछ लोगों ने गैस बुक न होने की बात बताई। कैंपियरगंज से श्रीकांत का कहना था कि घर में रसोई गैस खत्म है।
विज्ञापन

एचपी गैस एजेंसी का कनेक्शन है, बुकिंग हो नहीं रही है। रोजाना गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहा हूं। वहीं, खोखर टोला के वसीम ने बताया कि सात मार्च की बुकिंग है और हॉकर गैस सिलिंडर नहीं पहुंचा रहा है। एजेंसी पर बताया गया कि घर पहुंच जाएगा। रमजान का समय है, सुबह-शाम पकवान की व्यवस्था कैसे करें।

बशारतपुर के अनिल सिंह, हड़हवा फाटक के संजय मिश्र और दिलीप चौधरी की भी शिकायत थी कि गैस बुक कराने के बाद गैस सिलिंडर नहीं मिला है। उन्होंने गैस सिलिंडर दिलाने का आग्रह किया। हालांकि, उनकी समस्याओं को सुनने के बाद कर्मचारियों ने उसे नोट किया और आश्वस्त किया कि रिपोर्ट अधिकारियों के माध्यम से गैस एजेंसी तक पहुंचाई जाएगी और गैस सिलिंडर जल्द मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed