फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   heavy traffic jam in Gorakhpur city after route diversion

गोरखपुर: सारी कोशिशें बेकार, बत्ती भी फेल, जाम से हांफता रहा पूरा शहर

Mon, 03 Jan 2022 07:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Jan 2022 07:15 PM IST
सार

मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, शास्त्री चौक समेत सभी चौराहों पर रहा जाम, रूट डायवर्जन, वन वे और कट बंद करने से और बिगड़ी व्यवस्था, चार चौराहों पर बत्ती से ट्रैफिक चलाने का प्रयोग भी नहीं हो पाया पूरा।

विज्ञापन
heavy traffic jam in Gorakhpur city after route diversion
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के सारे उपाय निरर्थक साबित हो रहे हैं। पिछले सोमवार को किए गए प्रयोग की तुलना में इस सोमवार शहर की यातायात व्यवस्था ज्यादा चरमराई रही। पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। कोई ऐसा चौराहा नहीं बचा, जहां लोगों को फंसना न पड़ा हो। पुलिस अफसरों की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं। जिन चार चौराहों पर आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनजमेंट सिस्टम) से ट्रैफिक का संचालन होना था, वहां भी लोग पुलिसकर्मियों के इशारे पर चलते रहे।

विज्ञापन


शहर में वैसे तो हर दिन जाम लगता है, लेकिन सोमवार को स्थिति बेकाबू होने लगती है। दो सप्ताह पहले ऐसे ही जाम में एडीजी, डीएम समेत कई बड़े अफसरों की गाड़ियां फंसी तो इस समस्या के समाधान के लिए विकल्प खोजे जाने लगे। परंतु जितने अधिक विकल्प खोजे जा रहे हैं, समस्या भी उतनी ही जटिल होती जा रही है।
विज्ञापन


इस सोमवार को भी शहर में रूट डायवर्जन और वन वे जैसे परंपरागत उपाय किए गए और इनका सख्ती से पालन कराने के लिए हर चौराहे पर पुलिस फोर्स भी मौजूद रही, लेकिन यातायात सुगम नहीं हो पाया। मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, गोलघर में काली मंदिर, गणेश चौक, शास्त्री चौक, आंबेडकर चौक समेत हर जगह जाम से जूझना पड़ा। यहां तक कि एमपी इंटर कॉलेज के गेट पर भी जाम लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर पहुंच गए, एसओ फंस गए

शहर में जाम से पुलिसकर्मी भी परेशान रहे। दोपहर दो बजे पुलिस लाइंस में एसपी नार्थ व एसपी साउथ दो मामलों का खुलासा करने वाले थे। दोनों अफसर समय से पहुंच भी गए लेकिन शाहपुर और सहजनवां एसओ पुलिस लाइंस नहीं पहुंच पाए। दोनों अफसरों ने मीटिंग हाल में कुछ देर तक पत्रकारों से वार्ता की, तब तक एसओ भी आरोपियों को लेकर पहुंचे। पुलिसकर्मी खुद ही जाम की कहानी सुना रहे थे।

लालबत्ती जलती रही, वाहन चलते रहे

शहर के चार प्रमुख चौराहों नौसड़, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज और मोहद्दीपुर में यातायात व्यवस्था के लिए आईटीएमएस के तहत सिग्नल सिस्टम लग चुका है। सोमवार को चारों चौराहों पर सिग्नल सिस्टम से यातायात का संचालन होना था, लेकिन भीड़ को देखते हुए अफसरों ने मैन्युअल संचालन का ही निर्णय लिया। नतीजतन इन चारों चौराहों पर कुछ लोग बत्ती का इंतजार करते रहे तो कुछ खुद ही आगे-पीछे होकर निकलते रहे।

अचानक भीड़ बढ़ने से बिगड़ी व्यवस्था

एसपी यातायात इंदुप्रभा सिंह ने कहा कि सोमवार को शहर में अचानक बहुत अधिक भीड़ बढ़ जा रही है। इससे पहले से की गई व्यवस्था भी बिगड़ जा रही है। आईटीएमएस के जरिए प्रमुख चौराहों से गुजरने वाली भीड़ का आकलन किया जा रहा है। इसके आधार पर फिर से व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed