{"_id":"61d2fe01fcfbc1263e5d3c4c","slug":"heavy-traffic-jam-in-gorakhpur-city-after-route-diversion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सारी कोशिशें बेकार, बत्ती भी फेल, जाम से हांफता रहा पूरा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सारी कोशिशें बेकार, बत्ती भी फेल, जाम से हांफता रहा पूरा शहर
Mon, 03 Jan 2022 07:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:15 PM IST
सार
मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, शास्त्री चौक समेत सभी चौराहों पर रहा जाम, रूट डायवर्जन, वन वे और कट बंद करने से और बिगड़ी व्यवस्था, चार चौराहों पर बत्ती से ट्रैफिक चलाने का प्रयोग भी नहीं हो पाया पूरा।
विज्ञापन
गोरखपुर में जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के सारे उपाय निरर्थक साबित हो रहे हैं। पिछले सोमवार को किए गए प्रयोग की तुलना में इस सोमवार शहर की यातायात व्यवस्था ज्यादा चरमराई रही। पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। कोई ऐसा चौराहा नहीं बचा, जहां लोगों को फंसना न पड़ा हो। पुलिस अफसरों की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं। जिन चार चौराहों पर आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनजमेंट सिस्टम) से ट्रैफिक का संचालन होना था, वहां भी लोग पुलिसकर्मियों के इशारे पर चलते रहे।
विज्ञापन
शहर में वैसे तो हर दिन जाम लगता है, लेकिन सोमवार को स्थिति बेकाबू होने लगती है। दो सप्ताह पहले ऐसे ही जाम में एडीजी, डीएम समेत कई बड़े अफसरों की गाड़ियां फंसी तो इस समस्या के समाधान के लिए विकल्प खोजे जाने लगे। परंतु जितने अधिक विकल्प खोजे जा रहे हैं, समस्या भी उतनी ही जटिल होती जा रही है।
विज्ञापन
इस सोमवार को भी शहर में रूट डायवर्जन और वन वे जैसे परंपरागत उपाय किए गए और इनका सख्ती से पालन कराने के लिए हर चौराहे पर पुलिस फोर्स भी मौजूद रही, लेकिन यातायात सुगम नहीं हो पाया। मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, गोलघर में काली मंदिर, गणेश चौक, शास्त्री चौक, आंबेडकर चौक समेत हर जगह जाम से जूझना पड़ा। यहां तक कि एमपी इंटर कॉलेज के गेट पर भी जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन