फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heavy rain lasted for about an hour and a half, reaching 26 degrees

Gorakhpur News: गरज-चमक के साथ बरसे बदरा, चार डिग्री लुढ़का पारा

Thu, 08 Oct 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain lasted for about an hour and a half, reaching 26 degrees
गोरखपुर। जिले में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक हुई बारिश हुई। शाम करीब पांच बजे एक बार फिर आसमान काले बादलों से घिर गया। इसके बाद करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इससे तापमान अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 26 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

देर शाम तक बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
बारिश के बाद जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा, वहीं बारिश के बाद चार डिग्री की कमी के साथ 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान गिरने से शाम होते-होते ठंड का अहसास होने लगा। वहीं कई स्थानों पर बारिश के पानी ने परेशानी भी बढ़ा दी।
विज्ञापन

जलभराव से आवागमन में हुई परेशानी
तेज बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। जाफरा बाजार के पास सड़क पर कई जगह पानी भर गया। स्टेशन रोड और जिला अस्पताल के सामने भी जलजमाव की स्थिति रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक कई स्थानों पर पानी जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी बारिश के आसार
जिला आपदा प्रबंधक गौतम गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को भी हल्की बारिश होने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
तेज बारिश के दौरान बरतें ये सावधानियां
बिजली कड़कने पर खुले स्थान पर न जाएं, पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे खड़े न हों।
-बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बहुत आवश्यक होने पर ही बाइक के निकलें।
-जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचें, पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है।
-बिजली के तारों और खंभों से दूरी बनाए रखें, टूटे तार को छूने की कोशिश न करें।
-घर में बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें, पानी आने पर मुख्य बिजली आपूर्ति बंद कर दें।
-कच्चे और जर्जर भवनों से दूर रहें, तेज बारिश में इनके गिरने का खतरा रहता है।
- नालों, तालाबों और नदी के किनारे न जाएं, बारिश में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
-वाहन धीमी गति से चलाएं, सड़क पर फिसलन और कम दृश्यता का ध्यान रखें।
- बच्चों को जलभराव और खुले गड्ढों के पास न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed