{"_id":"6a0cc873a68e36b73900888f","slug":"heat-wave-conditions-and-the-failing-electricity-department-have-disrupted-normal-life-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1326542-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लू जैसे हालात में चार-पांच घंटे बिजली कटौती की मार, भरी दोपहरी लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लू जैसे हालात में चार-पांच घंटे बिजली कटौती की मार, भरी दोपहरी लोग बेहाल
Wed, 20 May 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 20 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। लू जैसे हालात और बिजली विभाग की चरमराई व्यवस्था ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से घर हो या दुकान, कहीं भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। भरी दोपहरी में चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती से बेहाल उपभोक्ता आक्रोशित हैं।
महानगर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश शासन स्तर से है। इस समय बिजली की खपत बढ़कर 700 मेगावाट हो गई है और आपूर्ति भी इतनी ही हो रही है। लेकिन, बिजली निगम की ओर से लाइन शिफ्टिंग, मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्यों के नाम पर रोजाना लंबे समय तक आपूर्ति बाधित की जा रही है, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे दिन चढ़ता है धूप तेज होने लगती है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहर के समय हो रही कटौती से हो रही है, जब तापमान अपने चरम पर रहता है। अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए शटडाउन की मांग की जाती है, जिसे देना पड़ता है। कोशिश की जा रही है कि कार्य जल्द पूरा कर आपूर्ति सामान्य रखी जाए।