{"_id":"608c12025cd01661444a3a63","slug":"health-workers-beaten-by-family-members-of-covid-patient-due-to-death-in-gorakhpur-durgawati-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: कोविड मरीज की मौत पर परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: कोविड मरीज की मौत पर परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़
Fri, 30 Apr 2021 07:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Apr 2021 07:49 PM IST
सार
हॉस्पिटल संचालक डॉ. मनोज यादव ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में कोविड मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने शुक्रवार को कर्मचारियों के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ की। हॉस्पिटल संचालक डॉ. मनोज यादव ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में डॉ. मनोज यादव ने कहा है कि 24 अप्रैल को चौरीचौरा कस्बा निवासी 41 वर्षीय बृजमोहन निगम को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। 29 अप्रैल गुरुवार की सुबह उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने लगी तो उनके परिजन को लेवल थ्री अस्पताल मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी गई।
उन्हें एंबुलेंस से रात साढ़े दस बजे लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इससे नाराज होकर चौरीचौरा निवासी राहुल निगम अपने 15-20 साथियों के साथ पहुंच कर हास्पिटल के आईसीयू में तोड़ फोड़ करने लगे।
विज्ञापन
साथ ही वहां मरीजों को देख रहे डॉ. रवि कुमार को चैंबर से बाहर खींचकर मारने पीटने के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ को भी मारने पीटने लगे जिससे तीन स्टाफ को चोट लगी। साथ ही महिला स्टाफ के साथ अभद्रता भी की। डॉ. मनोज ने कहा कि स्टाफ बाहर का है इसलिए वह सब डरे हुए हैं। उनकी सुरक्षा आवश्यक है। जिससे वह निर्भय होकर कोविड मरीजों की सेवा कर सकें।