फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health Minister says Preparation is going on for third wave of Covid

देवरिया में बोले स्वास्थ्य मंत्री: कोविड की तीसरी लहर को लेकर चल रही है तैयारी, नहीं होगी किसी को परेशानी

Wed, 16 Jun 2021 05:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Jun 2021 05:53 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को विकास भवन सभागार में प्रेसवार्ता में कहा, जेई, एईएस व कालाजार को देखते हुए जुलाई माह से चलेगा दस्तक अभियान

विज्ञापन
Health Minister says Preparation is going on for third wave of Covid
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं मातृ, शिशु कल्याण मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार तैयारी कर रही है। हर जिले में सौ बेड का पीआईसीयू वार्ड बनाया जाएगा। जिला अस्पताल में पचास बेड का पीआईसीयू तथा सीएचसी पर आठ से दस बेड का पीकू वार्ड बनेगा। इस दिशा में कार्य भी चल रहा है। साथ ही प्रत्येक जनप्रिनिधि को एक अस्पताल गोद लेने के लिए कहा गया है। सांसद व विधायक निधि से अस्पताल की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को विकास भवन सभागार में प्रेसवार्ता में कहा कि कोविड काल में डेढ़ से प्रतिदिन स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है, जिससे कोविड पर नियंत्रण पाया गया। साथ ही स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने के लिए मैन पावर, संसाधन को बढ़ाने पर कार्य किए गए।
विज्ञापन


कहा कि कोविड महामारी के कारण बंद सामान्य ओपीडी शुरू करना से पहले सीएचसी, पीएचसी की रंगाई-पुताई कराई जाएगी। अब कोई पीएचसी चिकित्सक विहीन नहीं रहेगी। सरकार सभी अस्पताल पर चिकित्सक की तैनाती करने का निर्देश दिया है। इसके तहत आयुष के डॉक्टरों को पीएचसी पर तैनात करने की योजना है। प्रदेश के 24 हजार से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों, वेलनेस, हेल्थ केयर सेंटरों आदि को सुसज्जित करने की दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन का कार्य लगातार चल रहा है। 16 जनवरी से अब तक दो करोड़ 54 लाख का टीकाकरण कर दिया गया है। केंद्र सरकार 21 जून से सभी प्रदेशों को फ्री में वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। इसमें उत्तर प्रदेश को अधिक डोज मिलेगी। कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को चार श्रेणी में बांटा गया है। इनके लिए 97 हजार ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों को मेडिकल किट वितरित किया जाएगा। मेडिकल किट जल्द मंडल मुख्यालय पर पहुंच जाएगा, इसके बाद जिलों को उपलब्ध हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोविड के केस समाप्त हो रहे हैं, लेकिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस समय प्रदेश के 38 जनपदों में जापानी इंसेफेलाइटिस, कालाजार पर भी काम करना है। देवरिया जनपद में भी बिहार सीमा से सटे क्षेत्र भी इन बीमारियों से प्रभावित होते हैं। यहां अब तक 12 केस कालाजार के चिह्नित किए गए हैं, जिसमें छह बीएल व छह पीकेडीएल के हैं। इससे बचाव के लिए जुलाई माह से दस्तक अभियान शुरू होगा। इसके तहत टीम गांवों में जाकर सर्वे करेगी। इस दौरान लक्षण मिलने पर टीम मेडिकल किट उपलब्ध कराएगी, ताकि लक्षण समाप्त हो जाए और अस्पताल जाने की जरूरत न पड़े। साथ ही टीकाकरण भी कराया जाएगा।

कहा कि प्रदेश में छह हजार चिकित्सकों की कमी है, 3620 विशेषज्ञ चिकित्सक के पद खाली हैं। चिकित्सकों की कमी को दूर करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जमीन खरीद में राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई घोटाल नहीं किया गया। यह आरोप औचित्यपूर्ण एवं निराधार है। इसे राजनीतिक दल अनावश्यक बढ़ाना चाहते हैं। जिन्हें घोटाला लग रहा है और वे जांच कराना चाहते हैं तो कोर्ट चले जाएं।


इससे पहले डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बुकें व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वास्थ्य मंत्री तथा कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का स्वागत किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed