{"_id":"60d98f7b8ebc3ebf0b0e185d","slug":"health-deteriorating-due-to-excessive-use-of-antibiotics","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाह: एंटीबायोटिक के अधिक इस्तेमाल से बिगड़ रही सेहत, प्रतिदिन आ रहे हैं 15 से 20 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाह: एंटीबायोटिक के अधिक इस्तेमाल से बिगड़ रही सेहत, प्रतिदिन आ रहे हैं 15 से 20 मरीज
Mon, 28 Jun 2021 02:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:29 PM IST
सार
पाचन तंत्र के साथ कमजोर हो रही प्रतिरोधक क्षमता, मित्र बैक्टीरिया को भी मार रही दवा, पोस्ट कोविड ओपीडी में प्रतिदिन आ रहे हैं 15 से 20 मरीज।
विज्ञापन
एंटीबायोटिक
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमितों ने ठीक होने के लिए बिना डॉक्टरों की सलाह के बेहिसाब हाई ग्रेड एंटीबायोटिक दवाएं खाई हैं। अब इसका दुष्परिणाम सामने आ रहा है। पोस्ट कोविड ओपीडी में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज ऐसे आ रहे हैं जिन्होंने हाई ग्रेड एंटीबायोटिक दवाएं खाई थी और अब उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
दरअसल, हाई ग्रेड एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक इस्तेमाल से मनुष्य के शरीर के अंदर खराब बैक्टीरिया के साथ माइक्रो बायोम्स (मित्र बैक्टीरिया) भी मर जाते हैं। इस वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने के साथ डायरिया और हार्मोन संतुलन की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इन शिकायतों को लेकर जिला अस्पताल से लेकर बीआरडी और निजी अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
बिना सलाह के न खाएं एंटीबॉयोटिक दवाएं
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ राजेश कुमार कहते हैं कि कारोना संक्रमितों ने हाई ग्रेड एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल खूब किया है। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज तो बिना डॉक्टर की सलाह के ही हाई ग्रेड एंटीबायोटिक खाते रहे। जबकि एंटीबायोटिक दवाएं चिकित्सकों की सलाह पर ही खानी चाहिए। ऐसे मामले ओपीडी में आने लगे हैं। उन्हें यही सलाह दी जा रही है कि जितने दिन चिकित्सक एंटीबॉयोटिक लिखें उतने दिन ही दवाओं का सेवन करें।
विज्ञापन
एंटीबायोटिक के अधिक इस्तेमाल से मित्र बैक्टीरिया भी हो जाते हैं नष्ट
स्पदंन हॉस्पिटल के डॉ उपेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह के मरीज ओपीडी में लगातार आ रहे हैं। उन्हें सलाह दी जा रही है कि वायरल इंफेक्शन में मेंबिना सलाह के एंटीबायोटिक का इस्तेमाल न करें। मित्र बैक्टीरिया विशेषकर हमारी आंतों में पाए जाते हैं, जो पाचक एंजाइम के रिसाव और पोषक तत्वों में सहायक होते हैं। एंटीबायोटिक के अधिक इस्तेमाल से यह बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इस वजह से मरीजों को डायरिया सहित अन्य बीमारियां होती हैं। इसलिए बिना चिकित्सकों की सलाह के एंटीबायोटिक का इस्तेमाल न करें।