फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health blood donation

Gorakhpur News: खून माफियाः फिर बीआरडी में घुसा एक और शातिर गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 14 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
health blood donation
खून बेचने का आरोपी मोहम्मद रफीद्दीन
सरगना समेत दो आरोपी 28 अगस्त को भेजे गए थे जेल, जांच कर रही है पुलिस
विज्ञापन




मजदूरों को फंसा कर मेडिकल कॉलेज तक लाता था मोहम्मद रफीउद्दीन, जेल भेजा गया



अमर उजाला ब्यूरो



गुलरिहा (गोरखपुर)। मजदूरों को रुपये का लालच देकर मेडिकल कॉलेज में उनके खून को बेचने वाले खून माफिया गिरोह के एक और सदस्य मोहम्मद रफीउद्दीन को मंगलवार की रात में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मजदूरों को रुपयों का झांसा देकर मेडिकल कॉलेज तक लाता था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। लेकिन, अब तक इस धंधे में शामिल ब्लड बैंक का कर्मचारी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी रफीउद्दीन गोरखनाथ इलाके के चक्सा हुसैन पचपेड़वा का रहने वाला है।



जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को खून बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गिरोह के सरगना जाफरा बाजार निवासी वसील खान और उसके साथी केशरदेव को जेल भेजा था। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में पुलिस को कुछ नाम मिले थे, जिसके आधार पर पुलिस टीमें लगी थीं।
विज्ञापन




मंगलवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि मेडिकल कॉलेज में खून बिकवाने के लिए फिर खून माफिया गिरोह घुसा है। पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा ने उनमें से एक मोहम्मद रफीउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुल्म कुबूल किया। आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है मामला



26 अगस्त 2023 को पुलिस ने महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के कमता बुजुर्ग निवासी गोरख चौहान की तहरीर पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने वसील खान और उसके साथी केशरदेव को पकड़ा था। जांच में पता चला कि पीड़ित 26 अगस्त की सुबह मजदूरी के लिए चौक पर खड़ा था, लेकिन बरसात की वजह से काम नहीं मिला था। तब वसील खान पहुंचा और एक यूनिट ब्लड देने के बदले छह से सात हजार रुपये देने का लालच दिया। तैयार होने पर बिना नंबर की बाइक पर बैठाकर साथी केशरदेव के पास ले गया था। उसी दिन शाम छह बजे केशरदेव मजदूर को लेकर मेडिकल काॅलेज आया तो ब्लड बैंक का कर्मचारी पहले से ही तैयार बैठा था।



पिपराइच थाना क्षेत्र के रुदलापुर निवासी मरीज मोहन 13 वर्ष को खून दे दिया गया। इसके बाद केशरदेव मरीज के घरवालों से 18 हजार रुपये लेकर मजदूर को मोगलहा वापस ले गया और वसील खान को पैसा दे दिया। वसील खान मजदूर को बाइक पर बैठाकर रेलबिहार की एक गली में ले जाकर 1100 रुपये दिया और रुपये मांगने पर मजदूर को तीन-चार थप्पड़ जड़कर भगा दिया था।



--------------------------



फोटो के साथ



जिला अस्पताल में दलाली करने वाले एक और शख्स को उठाया



एक को जेल भेज चुकी है पुलिस, खंगाल रही नेटवर्क



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। जिला अस्पताल में दलाली करने के आरोप में एक और शख्स को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस को अस्पताल में कमीशन के खेल की जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि कैसे पूरा काम हो रहा है। पुलिस ने उसके बताए गए नाम के आधार पर अन्य की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। खबर है कि इस कमीशन के खेल में कई लोग शामिल हैं।




जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल के ओटी में डॉक्टर की कुर्सी पर बिचौलिया प्रमोद सिंह बैठ गया था। उसने डॉक्टर को धमकी देने के साथ ही रंगदारी भी मांगी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उससे पूछताछ में एक डॉक्टर के भतीजे और पकड़े गए आरोपी का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने उसके करीबी साथी को उठा लिया है। अब उससे पूछताछ कर रही है। प्रमोद ने पुलिस को कमीशन की जानकारी दी थी।प्रमोद ने बताया था कि डॉक्टर और दवा की दुकान तक कमीशन पहुंचाया जाता है।



एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संदेह के आधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ व साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed