{"_id":"62a9af5e16e26b55434cc0ae","slug":"health-atm-facility-not-available-in-gorakhpur-even-after-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में छह माह बाद भी नहीं मिली हेल्थ एटीएम की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में छह माह बाद भी नहीं मिली हेल्थ एटीएम की सुविधा
Wed, 15 Jun 2022 03:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Jun 2022 03:37 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि चार अस्पतालों का चयन हेल्थ एटीएम के लिए हुआ है। कुछ कारणों की वजह से हेल्थ एटीएम नहीं लग पा रहे हैं। उम्मीद है कि एक माह के अंदर एटीएम चारों केंद्रों पर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हेल्थ एटीएम की सुविधा छह माह बाद भी नहीं शुरू हो सकी है। नए साल के मौके पर जंगल कौड़िया, कौड़ीराम, सरदारनगर और उरुवा स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगने थे। इस सुविधा के बाद से 59 तरह की जांचों की सुविधा मरीजों को मिलती।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में पहली बार प्रयोग के तौर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाने की शुरुआत होनी थी। इसके लिए यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन ने टेंडर जारी किया है। हेल्थ एटीएम के जरिये शरीर की स्क्रीनिंग होनी थी, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि की जांच होगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, इसमें पैथोलॉजी टेस्ट भी हो सकेंगे। इस टेस्ट में ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल आदि शामिल थे। इसके अलावा डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था जांच, टाइफाइड, एचआईवी ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी जैसी जांचें भी हो सकेंगी।
विज्ञापन
हेल्थ एटीएम के संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षित तकनीशियन तैनात किए जाने हैं, जो मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ सैंपल लेंगे। मशीन महज पांच से सात मिनट में रिपोर्ट देगी। सुविधा शुरू न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि, यह सुविधा नए साल में ही शुरू होनी थी।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि चार अस्पतालों का चयन हेल्थ एटीएम के लिए हुआ है। कुछ कारणों की वजह से हेल्थ एटीएम नहीं लग पा रहे हैं। उम्मीद है कि एक माह के अंदर एटीएम चारों केंद्रों पर लगा दिए जाएंगे।