{"_id":"5fbe491068be416092163c2b","slug":"headmaster-suspended-for-flag-hoisting-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ध्वज झुकाकर प्रधानाध्यापक ने फहराया तिरंगा, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ध्वज झुकाकर प्रधानाध्यापक ने फहराया तिरंगा, निलंबित
Wed, 25 Nov 2020 06:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां परिषदीय विद्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज झुकाकर फहराने और नियमों का पालन न करने के आरोप में एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह मामला नौतन हथियागढ़ के संविलियन विद्यालय का है। यहां गांधी जयंती के दिन ध्वज झुकाकर फहराया गया था। आरोप साबित होने के बाद यह कार्रवाई हुई है।
प्रधानाध्यापक शफीउल्लाह खां दो अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन विद्यालय पर ध्वजारोहण किए थे। इसमें लापरवाही की शिकायत सार्वजनिक होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने जांच की। जांच में पाया गया कि बांस में प्लास्टिक की रस्सी से शिखर से 2.5 फुट नीचे, आधा झुकाकर ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज का अपमान और अध्यापक सेवा नियमावली का उल्लंघन मानते हुए बीईओ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति भेजी। 18 नवंबर को बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने प्रधानाध्यापक शफीउल्लाह खां को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
अनुशासनात्मक कार्रवाई के क्रम में प्रकरण की जांच पथरदेवा के बीईओ दयानंद चंद को सौंप दिया है। इस कार्रवाई से शिक्षा महकमे में खलबली मच गई है। बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि दोषी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। वहां तैनात अन्य शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।