फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hawk Under-16 Cricket Championship Concludes

Gorakhpur News: जगदंबा क्लब को हराकर राजेश क्रिकेट क्लब बना विजेता

Mon, 22 Jun 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Hawk Under-16 Cricket Championship Concludes
विजेता ट्रॉफी के साथ राजेश क्रिकेट क्लब की टीम।
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित हॉक अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप के पांचवें एवं निर्णायक मुकाबले में राजेश क्रिकेट क्लब ने जगदंबा क्रिकेट क्लब को सात रन से पराजित कर शृंखला 3-2 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेश क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अनूप कुशवाहा ने 35, आर्यन सिंह ने 28, यश सिंह ने 23, अभी जायसवाल ने 13 और विद्यांत यादव ने 11 रन का योगदान दिया। जगदंबा क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य कुशवाहा ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगदंबा क्रिकेट क्लब की टीम 34.4 ओवर में 149 रन पर सिमट गई। सत्यम सिंह ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। आदित्य यादव ने 24, अंकित कुमार शर्मा ने 14 और आर्यन यादव ने 12 रन की पारी खेली। राजेश क्रिकेट क्लब की ओर से शिवाजी राव और आर्यन चौहान ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आर्यन चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच और श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं आदित्य कुशवाहा को शृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि नीना थापा इंटर कॉलेज की अध्यक्ष नीलम सोलोमोन और विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति सदस्य रामायन श्रीवास्तव विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed