फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Haryana Police arrested a youth from Barhalganj in a cyber fraud case.

Gorakhpur News: साइबर फ्रॉड के मामले में बड़हलगंज के युवक को हरियाणा पुलिस ने पकड़ा

Mon, 16 Feb 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police arrested a youth from Barhalganj in a cyber fraud case.
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के धोबौली गांव निवासी रविंद्र गौड़ को शनिवार रात हरियाणा की साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविंद्र लंबे समय से दिल्ली में रहकर साइबर फ्रॉड कर रहा था। वह लोगों को फंसाकर उनके खातों से पैसे निकालता और धोखाधड़ी के जरिये संपत्ति अर्जित करता था। आरोप है कि उसने फ्रॉड के पैसों से गोरखपुर में कई जगहें और गांव में जमीन खरीदी थी। हरियाणा में हुए साइबर फ्रॉड मामले में रविंद्र का नाम सामने आने के बाद वहां की पुलिस ने गहन जांच की और उसके घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि हरियाणा पुलिस विशेष अभियान के तहत रविंद्र गौड़ को उसके घर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। मामले की आगे की जांच हरियाणा पुलिस करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed