फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gurukul Cricket Academy beat BMT by eight wickets

Gorakhpur News: गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी ने बीएमटी को आठ विकेट से हराया

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Gurukul Cricket Academy beat BMT by eight wickets
- एनई रेलवे ग्राउंड पर चल रही इंटर क्लब क्रिकेट लीग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर चल रही इंटर क्लब क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी और बीएमटी क्रिकेट एकेडमी बी के बीच मैच खेला गया। इसमें गुरुकुल ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आदित्य यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बीएमटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों के मुकाबले में 30 ओवरों में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। बीएमटी की ओर से समीर ने सर्वाधिक 34 और आलोक यादव ने 22 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। बीएमटी को अतिरिक्त के रूप में 41 रन मिले, जिनमें 36 वाइड गेंदें शामिल थीं। गुरुकुल की ओर से सचिन कुमार ने चार विकेट लिया। रंजीत चौरसिया, आदर्श, सचिन और आदित्य यादव ने भी विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन


गुरुकुल एकेडमी ने 19 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुरुकुल की ओर से आदित्य यादव ने नाबाद 79 रन (60 गेंद, 13 चौके, 1 छक्का) बनाए। रंजीत चौरसिया ने 38 रन बनाए। बीएमटी की ओर से प्रिंस ने दो विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
टाइमवॉच ने एवरबॉन्ड को 112 रन से हराया
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के ग्राउंड पर चल रही मंडलीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को टाइमवॉच और एवरबॉन्ड के बीच मैच खेला गया। इसमें टाइमवॉच ने 112 रन से जीत दर्ज की। ऑलराउंड खेल के लिए इमरान अली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


टाइमवॉच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 168 रन बनाए। टाइमवॉच के इमरान अली ने 44 और शिखर कुमार ने 28 रन बनाए। एवरबॉन्ड की ओर से गेंदबाजी में अभिनव चौबे ने पांच और मानस श्रीवास्तव ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरबॉन्ड की टीम 15.4 ओवर में 56 रन पर ही सिमट गई। एवरबॉन्ड की ओर से आर्यन ने 27 रन बनाए। टाइमवॉच की ओर से शाहे आलम व इमरान अली ने तीन-तीन, पियूष कुमार ने 2 विकेट चटकाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed