{"_id":"69bf0227530252ee22092d5e","slug":"gurukul-cricket-academy-batting-first-was-all-out-for-just-62-runs-in-223-overs-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1265648-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अचीवर्स-11 ने गुरुकुल एकेडमी को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अचीवर्स-11 ने गुरुकुल एकेडमी को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (बी डिवीजन) के सुपर लीग मुकाबले में अचीवर्स 11 बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराया। पहले गेंदबाजी करते हुए अचीवर्स 11 बी के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को कम स्कोर पर समेट दिया, जिसके बाद बल्लेबाजों ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी की टीम 22.3 ओवर में मात्र 62 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अशेषविद यादव और वैभव त्रिपाठी ने 16-16 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। अचीवर्स 11 बी की ओर से रंजीत निषाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। विपुल कुमार और शशांक ने दो-दो विकेट झटके, जबकि रिवेश विश्वकर्मा ने पाच ओवर में केवल आठ रन देकर एक विकेट हासिल किया।
63 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अचीवर्स 11 बी की टीम ने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। कप्तान प्रैडी सिंह ने नाबाद 26 रन (5 चौके) की बेहतरीन कप्तानी पारी खेली, जबकि आदर्श उपाध्याय ने 13 रन बनाकर उनका साथ दिया।
विज्ञापन
शानदार गेंदबाजी के लिए रंजीत निषाद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।