फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gulriha police took action, four accused are residents of Sant Kabir Nagar.

Gorakhpur News: निवेश के नाम पर ठगी के पांच आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Sun, 15 Mar 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Gulriha police took action, four accused are residents of Sant Kabir Nagar.
- गुलरिहा पुलिस ने की कार्रवाई, संतकबीरनगर के रहने वाले हैं चार आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा। गुलरिहा और संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की और अब अवैध संपत्ति की जांच कर रही है।
पुलिस की ओर से गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के खरबनिया निवासी वंदना, तेज प्रताप, छितही निवेश सुशील कुमार, गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के जौरहर निवासी रामलाल गुप्ता और गिरोह का सरगना देशराज निवासी खरबनिया कला, महुली शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने स्वच्छ धन इंडिया निधि लिमिटेड में निवेश कराने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बैजू निषाद, सरिता श्रीवास्तव और अन्य से अधिक मुनाफे का लालच देकर उनकी रकम कंपनी में निवेश करने के लिए कहा लेकिन बाद में आनाकानी करते हुए रुपयों को हड़प लिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की, जिससे धोखाधड़ी का मामला सामने आया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत पांचों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed