{"_id":"6a19fc947f241d90e80ef77c","slug":"gulriha-police-registered-an-fir-under-several-sections-including-rioting-assault-intimidation-and-sc-st-act-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1336633-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महाकाल ग्रुप के गुर्गों पर प्राथमिकी दर्ज, कई संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महाकाल ग्रुप के गुर्गों पर प्राथमिकी दर्ज, कई संदिग्ध हिरासत में
Sat, 30 May 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 30 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में बुधवार रात शराब के नशे में दबंगई और मारपीट के मामले में महाकाल ग्रुप के गुर्गों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने एक नामजद समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, जंगल डुमरी नंबर दो टोला बंगला निवासी कमलेश पासवान बुधवार शाम गांव के दूसरे टोले श्रीदास निवासी अपने मित्र सुरेन के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब नौ बजे वह रामनगर चौराहे से पत्तल और गिलास लेने गया था। आरोप है कि लौटते समय रामनगर और अकटहवा के बीच शराब की दुकान के पास पहले से मौजूद सात से आठ युवक उसे रोककर विवाद करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई, जिससे उसका सिर फट गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मारपीट करने वाले युवक खुद को महाकाल ग्रुप का गुर्गा बताते हैं। घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में थे और राहगीरों से भी उलझ रहे थे। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों से भी विवाद किया गया। घटना के करीब दो घंटे बाद वहां से कुछ दूरी पर स्थित अरुण के मकान पर अज्ञात लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह वारदात भी उसी समूह द्वारा की गई। दोनों पीड़ितों की ओर से गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
गुलरिहा पुलिस ने मामले में नामजद राजेश समेत आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।