{"_id":"69deabeb0392ac8fa102e4b4","slug":"guards-beat-up-a-patient-outside-aiims-emergency-ward-and-broke-his-mobile-phone-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1289756-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिक्षक संघ ठकुराई गुट में विवाद गहराया, अब दूसरे पक्ष ने की निष्कासन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिक्षक संघ ठकुराई गुट में विवाद गहराया, अब दूसरे पक्ष ने की निष्कासन की कार्रवाई
विज्ञापन
-प्रदेश अध्यक्ष जेपी नायक गुट ने कई पदाधिकारियों को संगठन से निकाला
-अनुशासनहीनता और कोष दुरुपयोग के आरोपों से बढ़ा विवाद
्रसंवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) में इन दिनों आंतरिक विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को चिलमापुर स्थित शिविर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश नायक की अध्यक्षता में हुई प्रांतीय कार्यसमिति की आपात बैठक में कई पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित कर दिया गया।
शिविर कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश नायक ने सत्यपाल सिंह, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, रामजी बागी, दुर्गेश दत्त पाण्डेय सहित कई लोगों को अनुशासनहीनता का दोषी ठहराया। साथ ही डॉ. उमेशचन्द त्यागी और लालमणि द्विवेदी पर संगठन के कोष के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्हें भी निष्कासित कर दिया गया। वहीं, इससे पहले दूसरे गुट के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह की ओर से भी बैठक कर डॉ. जयप्रकाश नायक समेत कई पदाधिकारियों को संगठन से बाहर किए जाने का दावा किया गया था। दोनों गुट अब खुलकर आमने-सामने आ गए हैं और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ऐसे में संगठन में कौन सही है और कौन गलत, यह स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। विवाद के चलते शिक्षक संघ की एकता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, संगठन से जुड़े अन्य बड़े नेताओं ने पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है जिससे शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

कुरुक्षेत्र। छात्रा द्वारा लिखा लेख । स्वयं
विज्ञापन