फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GST Notice given to six thousand traders in Gorakhpur

जीएसटी: छह हजार व्यापारियों को दिया नोटिस, जताया विरोध

Thu, 21 Dec 2023 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Dec 2023 03:40 PM IST
सार

एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड प्रथम विमल कुमार राय ने बताया कि छह हजार व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया था। इसमें काफी लोगों ने भुगतान भी किया है। कुछ समझ नहीं पा रहे हैं, जिन्हें समझाया जा रहा।

विज्ञापन
GST Notice given to six thousand traders in Gorakhpur
GST Portal

विस्तार

गलत तरीके से आईटीसी क्लेम करने पर जीएसटी विभाग ने छह हजार व्यापारियों को नोटिस दिया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों और टैक्स बार एसोसिएशन ने विरोध जताया है। कहा, छह वर्ष बाद अचानक से खरीद बिक्री का रिकार्ड मिलाया जा रहा है। जबकि, 2017 तक व्यापारियों से खरीद बिक्री पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई थी। फिर भी यह नोटिस व्यापारियों को दिया जा रहा।

विज्ञापन


टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एजाज रिजवी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के मध्य में जीएसटी लागू किया गया था। उस दौरान न केवल व्यापारी बल्कि टैक्स एक्सपर्ट, अधिवक्ता भी जीएसटी के नियमों से पूरी तरह वाकिफ नहीं थे। ऐसे में खरीद बिक्री का डाटा दाखिल करने में कई प्रकार की गलतियां हुईं।
विज्ञापन


बीते पांच सालों में विभाग ने इन गलतियों की सुध नहीं ली। ऐसे में व्यापारी भी बेफिक्र हो गए। अब विभाग ने अचानक छह हजार से अधिक व्यापारियों को नोटिस थमा दिया है। बताया कि जीएसटी के एक्ट एवं नियमों के बारे में न तो अधिवक्ता एवं न ही एकाउंटेंट और न ही व्यापारी समझ पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर एवं उच्च अधिकारी द्वारा बराबर अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं व्यापारियों को यह कहा जा रहा था कि व्यापारियों के साथ नरमी बरती जाएगी, कोई परेशान नहीं करेगा। लेकिन वर्ष 17-18 की खरीद बिक्री का मिलान और उसी आधार पर व्यापारियों के खरीद बिक्री का मिलान किया जा रहा है, जिसमें भिन्नता आ रही है, जो रहेगा ही। इसमें व्यापारियों का कोई दोष नहीं है। लेकिन, इसको लेकर अब व्यापारियों पर भारी कर थोपा जा रहा।

एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड प्रथम विमल कुमार राय ने बताया कि छह हजार व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया था। इसमें काफी लोगों ने भुगतान भी किया है। कुछ समझ नहीं पा रहे हैं, जिन्हें समझाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed