{"_id":"5fd38ce447229c1dd15ab26d","slug":"groom-reached-in-jail-before-second-marriage-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति कर रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने पुलिस बुलाकर भिजवाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पति कर रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने पुलिस बुलाकर भिजवाया जेल
Fri, 11 Dec 2020 08:44 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक मंदिर शादी में दूसरी शादी करने वाले व्यक्ति की पत्नी ने पहुंचकर हंगामा कर दिया। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी व्यक्ति को कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है। व्यक्ति से शादी करने के लिए आई युवती अपने परिजनों के साथ वापस चली गई।
जानकारी के अनुसार, शादी रचाने वाला व्यक्ति चुनवटिया गांव का रहने वाला है। उसकी पहली शादी श्यामदेउरवा क्षेत्र की युवती से जुलाई 2016 में हुई थी। युवती सात माह ही ससुराल रही। उसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। 27 जनवरी 2017 को वह मायके चली गई।
उसका पति भी विदेश चला गया। दोनों के बीच मतभेद ज्यादा होने के कारण मामला कोर्ट में पहुंच गया। वर्ष 2017 में ही न्यायालय में दोनों पक्षों ने समझौता किया। व्यक्ति को शादी में मिले सामान के साथ 2.10 लाख रुपये पत्नी को लौटना था।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि समझौते के बाद 50 हजार रुपये ही दिए गए। शेष रकम की व्यवस्था नहीं होने के कारण दे नहीं पाया था। परिवार के लोगों ने इस बीच दूसरी शादी तय कर दी। शुक्रवार की मंदिर में शादी करने आया। वहीं पहली पत्नी ने बताया कि तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में शादी कराना उचित नहीं है।
सदर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहली पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई तो कार्रवाई की गई। तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।