{"_id":"62aae9fa3ddaf02dd01c2c4e","slug":"green-corridor-made-ambulance-reached-brd-in-13-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: ग्रीन कॉरिडोर बना तो 13 मिनट में बीआरडी पहुंची एंबुलेंस, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: ग्रीन कॉरिडोर बना तो 13 मिनट में बीआरडी पहुंची एंबुलेंस, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत
Thu, 16 Jun 2022 01:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:59 PM IST
सार
एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि ग्रीन कारीडोर से एंबुलेंस को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज पहुंचाने का रिहर्सल किया गया है। इसे नियमित किया जाएगा ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।
विज्ञापन
Ambulance
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला अस्पताल से रेफर मरीजों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कारीडोर बनाने का फैसला लिया। बुधवार को हुए रिहर्सल में महज 13 मिनट में एंबुलेंस बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। इसके लिए पुलिस ने ग्रीन कारीडोर तैयार कराया है। स्वास्थ्य विभाग व यातायात पुलिस की टीम ने इसे लेकर रिहर्सल किया है। अब इसे नियमित तौर पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आईटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल में बैठे एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह ने पीए (पब्लिक अड्रेस) सिस्टम से दोपहर 1.45 बजे बताया कि जिला अस्पताल से एंबुलेंस गंभीर मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए निकली है। इसके लिए चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी इस एंबुलेंस को तत्काल पास कराएं।
विज्ञापन
बाएं लेन को खाली कराया जाए, ताकि एंबुलेंस सीधे और जल्दी जा सके। संदेश पास होते ही कचहरी, गणेश चौक, काली मंदिर तिराहा, असुरन, शाहपुर व खजांची चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आ गए और रास्ता खाली कराने लगे। इसकी मदद से महज 13 मिनट में एंबुलेंस को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि ग्रीन कारीडोर से एंबुलेंस को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज पहुंचाने का रिहर्सल किया गया है। इसे नियमित किया जाएगा ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।