फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grandson killed grand mother by beating with stick in Maharajganj

महराजगंज: डंडे से पीटकर पोते ने की दादी की हत्या, पेंशन का पैसा मांगने को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 03 Apr 2021 05:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Apr 2021 05:19 PM IST
सार

  • पोते द्वारा पेंशन का पैसा मांगने को लेकर हुआ विवाद

विज्ञापन
Grandson killed grand mother by beating with stick in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पोते ने पेंशन का रकम न देने के कारण दादी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर के टोला भारीवैसी नर्सरी निवासी सहोदरा देवी (72) पूर्व में एक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी थी। जो अब रिटायर्ड होकर अपने बेटे, बहू व नाती के साथ भारीवैसी में ही रहती थी। शनिवार की सुबह बेटा व बहू किसी काम से कहीं गए हुए थे, उसी दौरान नाती विशाल (19) ने दादी से पेंशन की रकम मांग रहा था। जिससे वह नहीं देना चाह रही थी।
विज्ञापन


इसी बात से वह नाराज होकर दादी के हाथ से डंडा छीनकर ताबड़तोड़ पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर बेटा व बहू मौके पर पहुंच कर घायल मां को इलाज के लिए सीएचसी कैम्पियरगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए। अभी अस्पताल से ले जाने की तैयारी में थे कि सहोदरा देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शव को लेकर कैम्पियरगंज थाने पर पहुंच गए। कैम्पियरगंज पुलिस ने सूचना फरेंदा थाने को दी, जिस पर प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि मां संध्या देवी के तहरीर पर आरोपित विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed