{"_id":"61ad9b128236a65fd179f53e","slug":"gram-pradhan-died-before-being-shot-by-licensed-gun-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौत, भतीजी ने पुलिस को बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौत, भतीजी ने पुलिस को बताई ये वजह
Mon, 06 Dec 2021 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:39 AM IST
सार
भतीजी ने गगहा पुलिस को बताया कि बंदूक साफ करने समय उनको गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत ग्राम प्रधान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के सखरूआं (बरवल दीगर) गांव में रविवार को लाइसेंसी बंदूक की गोली लगने से पूर्व प्रधान नरेंद्र मिश्र (40) की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक बंदूक साफ करते समय गोली दगने से हादसा हुआ है। परिवार के लोग पूर्व प्रधान को मेडिकल कॉलेज ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह एक बच्चे के पिता थे। घटना के वक्त पत्नी गोरखपुर में थीं। वह एमएमएमयूटी में क्लर्क के पद पर तैनात हैं।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधान नरेंद्र मिश्र की भतीजी शुभांगी मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि छह भाइयों में छोटे नरेंद्र मिश्र दिन में बारह बजे घर के दूसरे तल पर डबल बैरल की लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गोली दग गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो वे घायल अवस्था में पड़े थे। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
उधर, घटना की सूचना के बाद गगहा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी मदनमोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय वह अपने बेटे प्रांजल (07) के साथ गोरखपुर में थीं। प्रांजल उनका एकलौता बेटा है। इंस्पेक्टर गगहा अमित दुबे ने बताया कि मृतक की भतीजी ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।