फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Governor Anandiben Patel will arrive by state aircraft, not by train.

Gorakhpur News: ट्रेन से नहीं राजकीय विमान से आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Mon, 03 Aug 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Governor Anandiben Patel will arrive by state aircraft, not by train.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह में शामिल होने गोरखपुर ट्रेन से नहीं राजकीय विमान से आएंगी। वह पांच अगस्त को सुबह लगभग नौ बजे यहां पहुंचेंगी। वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दीक्षोपदेश देंगी।
एमएमएमयूटी की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने बताया कि राज्यपाल राजकीय विमान से गोरखपुर आएंगी। दीक्षांत समारोह में दीक्षोपदेश के बाद विश्वविद्यालय के कुछ सीनियर प्रोफेसर के साथ संवाद भी करेंगी। मुख्य मंच से केवल 25 मेधावियों को ही मेडल प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्कूली छात्राओं को लगेगी वैक्सीन
दीनदयाल उपाघ्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि छह अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह के पहले वाणिज्य विभाग में करीब 100 स्कूली बच्चियों को कुलाधिपति की मौजूदगी में एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद कुलाधिपति दीक्षा भवन पहुंच कर दीक्षोपदेश देंगी। समारोह के समापन के बाद वह संकायाघ्यक्षों व विभागाघ्यक्षों से चर्चा करेंगी। बताया कि तीन अगस्त को अपराह्न तीन बजे से दीक्षांत का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। कुलाधिपति पांच अगस्त को रात्रि प्रवास गोरखपुर विश्वविद्यालय के अतिथि भवन में करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारियों का जायजा लेने आज आएगी टीम
गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन और एमएमएमयूटी की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शमा ने बताया कि दीक्षांत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनभवन की टीम सोमवार को गोरखपुर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed