फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Government gives special facilities to policemen for corona vaccination

पुलिसकर्मियों को दी गई खास सहूलियत, पंजीकृत मोबाइल नंबर बता नजदीकी बूथ पर लगवा सकते हैं टीका

Wed, 17 Feb 2021 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Feb 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Government gives special facilities to policemen for corona vaccination
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
पुलिसकर्मी अब पंजीकरण के दौरान दर्ज कराए गए मोबाइल नंबर को बताकर नजदीकी बूथ पर भी कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। टीकाकरण में सहूलियत के लिए शासन की ओर से ये दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। अन्य लाभार्थियों को पूर्व की भांति तय बूथ पर ही टीके की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर के सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने का एक और मौका 19 फरवरी को दिया जाएगा। गुरुवार को फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का अंतिम दिन है। 22 फरवरी को उनके लिए मापअप राउंड आयोजित होगा। सीएमओ ने बताया कि यूएनडीपी संस्था की मदद से कोविन पोर्टल पर जिन लोगों का पंजीकरण हो चुका है, टीका सिर्फ उन्हीं को लगेगा।
विज्ञापन


5000 स्वास्थ्यकर्मियों को लगनी है वैक्सीन
सीएमओ ने बताया कि अब भी करीब पांच हजार स्वास्थ्यकर्मी टीका नहीं लगवा सके हैं। उन सभी के लिए 19 फरवरी आखिरी अवसर है। इसी दिन 22 जनवरी को पहली डोज लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी डोज भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूस्टर डोज के बगैर टीकाकरण का कोई फायदा नहीं
कोविड टीके की बूस्टर डोज भी ले चुके जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ है। दूसरी डोज के 15 दिनों के बाद शरीर में कोविड के प्रति प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह से विकसित हो जाती है। जिन लोगों ने टीके की पहली डोज ली है, उन्हें दूसरी डोज जरूर लेनी चाहिए। बिना दूसरी डोज लिए टीकाकरण का कोई फायदा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed