फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: Rapti Nagar: Fault fixed at 2 am, supply restored

राप्तीनगर : रात दो बजे फाल्ट हुआ ठीक, सप्लाई बहाल

Tue, 17 Jun 2025 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: Rapti Nagar: Fault fixed at 2 am, supply restored
बार-बार अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त होने से विभाग के साथ उपभोक्ताओं ने झेली परेशानी
विज्ञापन

गोरखपुर। राप्तीनगर इलाके में अंडरग्राउंड केबल के क्षतिग्रस्त होने से परेशानी झेल रहे उपभोक्ताओं को रविवार रात दो बजे राहत मिली। हालांकि विभाग वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति कर रहा था लेकिन बार-बार बिजली की आवाजाही लगी थी। गर्मी में करीब 20 हजार घरों के लोग परेशान थे।

बरगदवां ओवरब्रिज के पास तीन जगहों पर अंडरग्राउंड केबल रविवार दिन में क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे राप्तीनगर इलाके के करीब 20 हजार लोग परेशानी झेल रहे थे। बिजली सप्लाई को बहाल करने में अभियंता और बिजली कर्मचारी जुटे रहे। वे एक जगह फाल्ट ठीक कर रहे थे तो दूसरी जगह हो जा रहा था। इससे परेशानी बढ़ती जा रही थी। रविवार रात आठ बजे बरगदवां के पास अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने फाल्ट खोजकर सप्लाई चालू की। इसके बाद दूसरी जगह केबल कटने से सप्लाई बंद हो गई। करीब 1:30 बजे सभी जगहों पर मरम्मत का कार्य पूरा हुआ। रात दो बजे आपूर्ति बहाल की गई। अभियंताओं का कहना है कि सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी इस मार्ग पर निर्माण कार्य करवा रहा है। अंडरग्राउंड केबल सड़क के बीच में हैं। सड़क पर पड़ी गिट्टी को रोलर से दबाया जा रहा है। रोलर का भार केबल पर पड़ने के चलते क्षतिग्रस्त हो जा रही है।
विज्ञापन

राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि सड़क और ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। संबंधित विभाग की तरफ से कोई सूचना नहीं दी जा रही है। इनकी लापरवाही के चलते केबल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इस संबंध में दोनों विभागों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed