{"_id":"62e7b2fca1cfec577b2c4a42","slug":"gorakhpur-zoo-ticket-rate-halved-on-nag-panchami-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का तोहफा: नागपंचमी पर चिड़ियाघर जाने वालों के लिए खुशखबरी, खर्च करने होंगे बस इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का तोहफा: नागपंचमी पर चिड़ियाघर जाने वालों के लिए खुशखबरी, खर्च करने होंगे बस इतने रुपये
Mon, 01 Aug 2022 04:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Aug 2022 04:50 PM IST
सार
मंगलवार (2 अगस्त) को चिड़ियाघर आने वाले पयर्टकों(12 साल से अधिक और 18 साल तक) को 12.50 रुपये और 18 साल से अधिक उम्र के पयर्टकों को सिर्फ 25 रुपये चुकाने होंगे। इस संबंध में लिखित दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नागपंचमी के पावन पर्व पर योगी सरकार ने पूर्वांचलवासियों को खास सौगात दी है। नागपंचमी पर नाग देवता के दर्शन की प्राचीन परंपरा है। गोरखपुर के चिड़ियाघर में सर्पों, खासकर नाग देवता के दर्शन के लिए सरकार ने इस पर्व के दिन खिड़की से टिकट लेने पर 50 फीसदी की रियायत की घोषणा की है।
विज्ञापन
देशभर में नागपंचमी का त्योहार मंगलवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस खास मौके पर योगी सरकार ने शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर गोरखपुर) के टिकट का दाम आधा कर दिया है ताकि अधिक से अधिक लोग चिड़ियाघर जाकर नाग देवता (कोबरा) के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
मंगलवार (2 अगस्त) को चिड़ियाघर आने वाले पयर्टकों में 12 साल की उम्र से अधिक और 18 साल की उम्र तक के बच्चों के लिए 12.50 रुपये और 18 साल से अधिक उम्र के पयर्टकों को सिर्फ 25 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में लिखित दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि शासन की अनुमति मिल चुकी है। मंगलवार को प्राणी उद्यान का प्रवेश शुल्क आधा लिया जाएगा।