Exclusive: गोरखपुर जोन को 13 वर्ष बाद मिला पूर्णकालिक मुख्य अभियंता, चुनौतियां भी खूब
उर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली दी जा रही है। गोरखपुर के अलावा आसपास की बिल संबंधी शिकायतें हैं। नए मुख्य अभियंता के पास पर्याप्त समय रहेगा। चेयरमैन पूरे प्रदेश में बिजली निगम संबंधी समस्याओं, सुविधाओं के साथ अन्य बिंदुओं पर नजर बनाए रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली निगम गोरखपुर जोन को 13 वर्ष बाद पूर्णकालिक (तीन वर्ष) मुख्य अभियंता मिला है। इससे पहले 2009 तक पूर्णकालिक मुख्य अभियंता की तैनाती थी। इसके बाद निगम को पूर्णकालिक मुख्य अभियंता नहीं मिल सका। ज्यादातर का कार्यकाल तीन वर्ष से कम रहा है। हालांकि, मुख्य अभियंता के समक्ष चुनौतियां भी खूब हैं।
बिजली निगम के गोरखपुर जोन में महराजगंज ग्रामीण प्रथम, द्वितीय, कुशीनगर, देवरिया और महाराजगंज जिला आता है। बार बार मुख्य अभियंता के तबादले से विकास परियोजनाएं बाधित होती थीं। ज्यादातर योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाती थीं। मुख्य अभियंता को जोन के कार्य क्षेत्र को समझने और निरीक्षण में ही तीन महीने लग जाते हैं। जब तक सब कुछ समझ में आता, तब तक तबादला हो जाता था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। लिहाजा, पूर्णकालिक मुख्य अभियंता की तैनाती हुई है।
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी की पीटकर हत्या, चाकू भी घोंपा
ये चुनौतियां होंगी सामने
- जोन में लाइनलॉस कम करना।
- राजस्व स्तर को लगातार बढ़ाना।
- नए बिजली घरों का निर्माण करवाना।
- जोन के सात बिजली घरों को चालू कराना।
- मीटर रीडरों पर कड़ाई व उपभोक्ताओं तक समय से बिजली बिल पहुंचाना।
- खंभों से उपभोक्ताओं की जीओ टैगिंग कराना।
- ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता सुधारना।
- भूमिगत केबल बिछाने के काम में तेजी।
- मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी व स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा कराना।
ऐसे रहा मुख्य अभियंताओं का कार्यकाल
एमके गुप्ता (2 माह), फूलचंद (14 माह), शिव कुमार शर्मा(14 माह), सीपी त्रिपाठी (19 माह) आरसी टालीवाल (10 माह), बीजे सिंह (13 माह), पीएन श्रीवास्तव (29 दिन), रविंद्र कुमार (22 माह), एके श्रीवास्तव (13 माह), पीके शर्मा (3 माह), एके श्रीवास्तव ( 8 माह), वीके श्रीवास्तव (11माह), एसपी पांडेय (तीन माह), एके सिंह (14 माह), एनके श्रीवास्तव (एक माह), एमके अग्रवाल (9 माह), देवेंद्र सिंह (23 माह), राजेंद्र प्रसाद (13 माह), अशोक कुमार सिंह ( 4 माह), अब आशु कालिया 2025 तक कार्यकाल रहेगा।
उर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली दी जा रही है। गोरखपुर के अलावा आसपास की बिल संबंधी शिकायतें हैं। नए मुख्य अभियंता के पास पर्याप्त समय रहेगा। चेयरमैन पूरे प्रदेश में बिजली निगम संबंधी समस्याओं, सुविधाओं के साथ अन्य बिंदुओं पर नजर बनाए रहते हैं।