फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur won basketball titles with big victories of 25-4 and 22-5.

Gorakhpur News: 25-4 और 22-5 की बड़ी जीत से गोरखपुर ने जीते बास्केटबॉल के खिताब

Sat, 12 Sep 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur won basketball titles with big victories of 25-4 and 22-5.
गोरखपुर। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर के अलावा देवरिया और महाराजगंज की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने महाराजगंज को एकतरफा मुकाबले में 25-4 से पराजित कर खिताब जीता। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में गोरखपुर ने देवरिया को 22-5 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। अंडर 14 व 17 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग में अन्य जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग नहीं किया। इसके चलते इन वर्गों में भी गोरखपुर को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत बालिका वर्ग में विद्यालय की प्रवक्ता मोनिका धीमान और बालक वर्ग में राकेश कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। मुकाबलों के बाद विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अमित पांडेय, महासचिव उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ, प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, बैजनाथ मिश्र, सचिव वॉलीबाल संघ गोरखपुर और पूर्व क्रीड़ाध्यक्ष कृष्णकांत यादव ने मेडल, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से खेल जगत से जुड़े प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता संजय कुमार सिंह और क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान वर्णिता, प्रत्यांजलि, मंजू लता, प्रमोद सिंह, अनंत सिंह, मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed