फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur women attack Case Accused kept Stretching Himself All Night in jail he even lied to prisoners

प्यार में धोखा मिला तो बना साइको किलर: जेल में सिरफिरा रातभर करता रहा ये काम... देहरादून वाली दोस्त बताएगी सच

Tue, 19 Nov 2024 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Nov 2024 01:27 PM IST
सार

गोरखपुर में महिलाओं पर हमला करने वाले साइको किलर अजय निषाद को बंदीरक्षकों की निगरानी में रखा गया है। आरोपी जेल के 16 नंबर बैरक में है, अजय दो साल पहले बच्चा बैरक में बंद था।

विज्ञापन
Gorakhpur women attack Case Accused kept Stretching Himself All Night in jail he even lied to prisoners
Gorakhpur women attack Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में महिलाओं पर हमला करने का आरोपी अजय निषाद रविवार को रातभर जेल में सो नहीं सका। वह बार-बार अंगड़ाई लेता रहा। साथ के बंदियों ने पूछा तो झूठ बताया-मैथ, साइंस और इतिहास विषय से इंटर की पढ़ाई कर रहा हूं। रात में घूमकर पढ़ाई की आदत है, इसलिए नींद नहीं आ रही है..।
विज्ञापन


चार महिलाओं पर हमले के आरोपी अजय निषाद को लेकर जेल में तमाम चर्चाएं सामने आई हैं। कई और झूठ उसने जेल में पूछताछ के दौरान पहले दिन बताए, जिसपर बंदीरक्षक हंस भी रहे थे। 
विज्ञापन


चर्चा कर रहे थे कि बहुत ही शातिर है। इस तरह बातें करके खुद को भोलाभाला दिखाने का प्रयास कर रहा है। झंगहा इलाके के राजधानी गांव के रहने वाले अजय निषाद (20) को जेल के बैरक नंबर 16 में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बोली-बहुत जल्द छुड़ा लेंगे
सोमवार को आरोपी की मां और भाई, अजय से मिलने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, मां ने अजय से कहा है कि बहुत जल्द उसे जेल से छुड़ा लिया जाएगा। पिता जमानत के लिए जुट गए हैं। अजय रविवार को जेल गया, दूसरे दिन भी वह उसी काली शर्ट में दिखा। 

परिवार के लोग कपड़ा, कंबल और कुछ खाने का सामान लेकर पहुंचे थे। परिवार से मिलकर वह बहुत खुश था। उसे अपने किए का जरा भी पछतावा नहीं है। खुशी-खुशी उसने अपने साथ बंदियों से भी कहा कि वह जल्द छूट जाएगा।

 

डीजे बजाता था, न जाने कैसे फंस गया
जेल जाने पर उससे हुई पूछताछ में अजय ने बड़े ही शातिराना अंदाज में बताया कि वह तो शादी और पार्टी में जाकर डीजे बजाता है। न जाने कैसे इस केस में उसे फंसा दिया गया। गांव के ही स्कूल से हाईस्कूल जीव विज्ञान से पास किया। फिर इंटर की पढ़ाई कर रहा है। जब छुट्टियां होती हैं तो वह सूरत कमाने चला जाता है।
 

कभी हंस रहा तो हो जा रहा गंभीर
केस की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन अजय की 24 घंटे निगरानी कर रहा है। बताया जा रहा है कि अजय की स्पिलिट पर्सनालिटी है। वह कभी हंसने लगता है। कभी गंभीर होकर इधर-उधर देखने लग रहा है। उसकी हर गतिविधियों पर जेल प्रशासन की नजर है।

 

2022 में बच्चा बैरक में था बंद
अजय यह भी कहता फिर रहा है कि उसने वर्ष 2022 में गांव की एक किशोरी का फोटो सोशल मीडिया के स्टेटस पर लगाया था। इस कारण उस पर पास्को एक्ट में केस दर्ज हो गया था। इसके बाद जेल में छह माह तक बंद था। जेल की बच्चा बैरक में उसे रखा गया था। अजय का कहना है कि उस बात को वह भूल नहीं पाता। बार-बार वह घटना सामने आती है, तब वह जग जाता है।

देहरादून वाली महिला मित्र से पुलिस पूछेगी पूरी कहानी
जेल में पल-पल झूठ बोलने वाले अजय ने पुलिस को कुछ और ही कहानी बताई थी। उसने बताया था कि उसे महिलाओं को दर्द से तड़पता देखना अच्छा लगता है, इसलिए निर्मम तरीके से महिलाओं के चेहरे पर वार करता था, ताकि वे दर्द से छटपटाएं। वह चाहता तो एक बार में उन्हें मार सकता था, लेकिन उन्हें तड़पाना उसे अच्छा लगता है। इस तरह महिलाओं के साथ हुई पांचों घटनाओं की जिम्मेदारी ली थी। उधर, केस को मजबूत करने के लिए पुलिस अब देहरादून रहने वाली महिला मित्र से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed