{"_id":"5e11e90b8ebc3e880d69ca31","slug":"gorakhpur-weather-update-cool-weather-remain","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में फिर मौसम ने बदली करवट, सूरज की बादलों से आंख-मिचोली में बीता दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में फिर मौसम ने बदली करवट, सूरज की बादलों से आंख-मिचोली में बीता दिन
Sun, 05 Jan 2020 08:49 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 05 Jan 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
धूप होने के बाद पार्क में मस्ती करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम ने रविवार को फिर करवट बदल ली। सुबह से कोहरे ने शहर को आगोश में ले लिया। पूरे दिन सूरज की बादलों से आंख-मिचोली चलती रही। वहीं कोहरा और बादल होने की वजह से लुढ़के पारे ने पिछले कुछ दिनों से राहत की सांस ले रहे लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह में न सिर्फ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी बल्कि हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
शनिवार को मौसम कुछ हद तक साफ होने से लोगों ने काफी राहत की सांस ली थी, रविवार सुबह शहर पर फिर से कोहरे की चादर बिछ गई। इसके साथ ही बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान भी सामान्य ही बना रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा, लेकिन अधिकतम तापमान मात्र 17 डिग्री ही चढ़ सका। सामान्य से करीब सात डिग्री कम तापमान रहने की वजह से पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी कुछ दिन का तापमान तो सामान्य लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी।
पश्चिमी अफगानिस्तान में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, होगी बारिश
कैलाश पांडेय ने बताया कि शनिवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना है। अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय होने के बाद यह पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार तक पश्चिमी उत्तरप्रदेश होते हुए मंगलवार शाम तक पूर्वी उत्तरप्रदेश पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से सात जनवरी देर शाम के बाद से आठ जनवरी के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।