फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today 24 January 2024

Gorakhpur Weather: गोरखपुर के तापमान में उतार-चढ़ाव, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Wed, 24 Jan 2024 10:54 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Jan 2024 10:54 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन में आसमान खुलने से रात्रिकालीन विकिरणीय शीतलन में वृद्धि होने तथा निचले क्षोभमंडल में प्रचलित सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today 24 January 2024
गोरखपुर में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चल रही पछुआ हवा से न्यूनतम तापमान के गिरने का दौर जारी है। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जो इस सीजन का अबतक का सबसे कम है। वहीं दिन में तापमान सामान्य रहा। फिर भी सामान्य तापमान से दिन में छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी तीन-चार दिन ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी से पछुआ हवा चलने से लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। 19 जनवरी की रात को न्यूनतम तापमान 10.7 जबकि दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद पछुआ हवा चलने के बाद लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट होता रहा।
विज्ञापन


सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की भोर में न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस का गिर कर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जो इस सीजन का अबतक का सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 14 करोड़ का कारोबार, फिर भी रह गई कसर

रात से छाया घना कोहरा सुबह तक बना रहा। जिससे सड़क पर आवागमन में लोगों को दिक्कत हुई। इससे पहले 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.7 तक पहुंचा था। हालांकि मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य रहा। भोर में न्यूनतम तापमान चार डिसे था जबकि सुबह 8.30 बजे 8, 11.30 बजे 10.4 व दोपहर में 2.30 बजे 15.2 डिग्री और तीन बजे 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान साफ होने पर सूरज की किरणें धरती तक पहुंची। जिससे ठंड से परेशान लोगों ने राहत महसूस किया। हालांकि बर्फीली हवा चलने से ठंड उनको सताती रही। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा बुधवार को दिन भी सर्द रहने की चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: डूबा घर का सूर्यांश: खेलते-खेलते बाल्टी में गिरा, अगले माह था बर्थडे; पिता पार्टी के लिए रोज जोड़ते थे पैसा

अभी तीन दिन सताती रहेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन में आसमान खुलने से रात्रिकालीन विकिरणीय शीतलन में वृद्धि होने तथा निचले क्षोभमंडल में प्रचलित सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ हवा की धीमी रफ्तार, नमी की प्रचुरता एवं काफ़ी ऊंचाई तक विस्तृत निम्न वायुमंडलीय स्थिरता के प्रभाव से घने से अत्यधिक घने कोहरे का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। अभी यह स्थिति 2-3 दिनों तक ऐसे ही जारी रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने पर स्थिति में परिवर्तन होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: प्रेमिका संग कमरे में पकड़ा गया प्रेमी, लड़की के भाइयों ने लगाई कुंडी; महबूबा के दुपट्टे से लगाया फंदा

 

आतिशबाजी होते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ा
वातावरण में नमी के दौरान सोमवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी पर शहर में हुई आतिशबाजी ने सुधरे प्रदूषण के स्तर का बढ़ा दिया। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 84 दर्ज किया गया। एक दिन बाद ही मंगलवार को यह पहुंच कर 150 से ऊपर पहुंच गया। यह तब है जब इस समय शहर में ज्यादातर निर्माण कार्य बंद है। मौसम विशेषज्ञ की माने तो वातावरण में नमी के चलते प्रदूषण के कण ऊपर नहीं जाने से एक्यूआई में उछाल आया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed