फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Boyfriend caught in girlfriend room girl brothers locked the door from outside boy hanging him

UP: प्रेमिका संग कमरे में पकड़ा गया प्रेमी, लड़की के भाइयों ने लगाई कुंडी; महबूबा के दुपट्टे से लगाया फंदा

Wed, 24 Jan 2024 07:51 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 07:51 AM IST
सार

बाहर जैसे पुलिस की गाड़ी पहुंची प्रेमी ने फंदा लगा लिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद हड़बड़ाए प्रेमी को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने प्रेमिका के गले से दुपट्टा खींच उसी से फंदा लगाकर झूल गया। 

विज्ञापन
Boyfriend caught in girlfriend room girl brothers locked the door from outside boy hanging him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रेमिका के कमरे में पकड़े गए प्रेमी को भाइयों ने बाहर से फाटक बंद कर दिया। नतीजा प्रेमी फंदे से झूल गया। मौके पर पहुंची पीआरबी ने फाटक तोड़ प्रेमी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उधर, आक्रोशित प्रेमी के मोहल्ले से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंच हंगामा शुरू कर दिए। पुलिस ने तत्काल प्रेमिका के भाईयों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक दसवीं कक्षा की एक 17 वर्षीय छात्रा के बीच तकरीबन डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी-युगल को मिलते हुए प्रेमिका के घरवालों ने कई बार पकड़ लिया है। अल्टीमेटम देने के बाद भी दोनों आपस में छुप-छुप कर मिलते रहे। मंगलवार को प्रेमिका के माता-पिता बाहर गए थे। भाई कोचिंग पढ़ने निकल रहे थे। इसी बीच प्रेमी प्रेमिका के घर चला आया। दोनों कमरे में धीरे-धीरे कानाफूसी कर रहे थे, तभी प्रेमिका के भाइयों ने देख लिया और बाहर से फाटक बंद कर कमरे में ताला जड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर 112 पुलिस और थाने को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस को मौके पर आने की जानकारी होते ही प्रेमी कमरे में पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर झूल गया। इसके बाद प्रेमिका शोर मचाने लगी। हालांकि तत्काल पीआरबी पहुंच गई और आनन-फानन में कमरे का फाटक तोड़ प्रेमी का फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और फिर तत्काल अपने ही वाहन से उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गई। 

विज्ञापन

उधर, प्रेमी को फंदा लगाकर झूलने की सूचना मिलने पर उसके मोहल्ले से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर प्रेमिका के दरवाजे पर धावा बोल दिए। हंगामा होने पर पुलिस ने प्रेमिका के भाइयों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के आश्वासन पर मोहल्ले वाले शांत हुए। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि प्रेमी युवक की हालत ठीक है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

जब कुछ नहीं मिला तो प्रेमिका के ही दुपट्टे से लगा लिया फंदा 
बाहर जैसे पुलिस की गाड़ी पहुंची प्रेमी ने फंदा लगा लिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद हड़बड़ाए प्रेमी को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने प्रेमिका के गले से दुपट्टा खींच उसी से फंदा लगाकर झूल गया। प्रेमिका बचाओ बचाओ चिल्लाने लगी। इसके बाद कमरे में बाहर से फाटक बंद होने ताला लगने से पुलिस ने तत्काल कमरे का फाटक तोड़ प्रेमी का फंदा काट उसकी जान बचाई। पुलिस सूझबूझ से ही प्रेमी की जान बच पाई। कुछ देर और विलंब हुआ होता तो शायद प्रेमी की जान चली गई होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed