CM Yogi Nomination: सीएम योगी का तीसरे सेट में हुआ नामांकन, मशहूर पैथॉलॉजिस्ट डॉ मंगलेश बने प्रस्तावक
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रस्तावक के रूप में डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने प्रक्रिया पूरी की। अब तक नामांकन तीन सेटों में जमा हो चुके हैं। बुधवार को एक और सेट जमा किए जाने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रस्तावक बन अब उनकी गैर मौजूदगी में भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। मंगलवार को योगी के लिए प्रस्तावक बनकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने उत्साह के साथ एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके पहले सीएम योगी ने चार फरवरी को खुद दो सेटों में सामाज के अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुल चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल होने है। तीन सेट जमा हो चुके हैं। एक और प्रस्तावक की तरफ से एक सेट नामांकन पत्र कल बुधवार को जमा होने की उम्मीद है।
बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर पैथॉलॉजिस्ट डॉ मंगलेश श्रीवास्तव महानगर में सामाजिक सरोकारों के निर्वहन के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी कायस्थ समाज में मजबूत पैठ तो है ही, संस्कार भारती जैसे संगठन से जुड़कर वह समाज के हर वर्ग की प्रतिभाओं को मंच देने में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। डॉ मंगलेश का भी गोरक्षपीठ के सामाजिक प्रकल्पों से गहरा जुड़ाव रहा है। वह चिकित्सक समुदाय के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं।
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी सीएम योगी ने नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर गोरक्षपीठ के मूल में निहित सामाजिक समरसता के अभियान को आगे बढ़ाया है। चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जिन चार प्रस्थापकों (बोलचाल में प्रस्तावक) और एक इलेक्शन एजेंट का चयन किया गया, उसके माध्यम से समाज के हर वर्ग को सम्मान दिया गया। सामाजिक दृष्टिकोण से इसमें सामान्य वर्ग, ओबीसी, अनुसूचित को शामिल किया गया तो व्यावहारिक कार्यगत नजरिये से उद्यमी, शिक्षाविद, चिकित्सक, शिक्षक और धर्म-अध्यात्म से जुड़े लोग सहभागी बने हैं।
वैश्य समाज से आने वाले चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज गोरखपुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, ब्राह्मण व कायस्थ समाज के संयुक्त प्रतिनिधि महात्मा गांधी इंटर व पीजी कॉलेज के प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय, अनुसूचित जाति से आने वाले रैदास मंदिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद, कायस्थ समाज में निर्विवाद लोकप्रिय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ मंगलेश श्रीवास्तव को सीएम योगी के तरफ से दाखिल अलग अलग सेट के नामांकन पत्र में प्रस्थापक या प्रस्तावक बनाया गया है। जबकि ओबीसी समाज से आने वाले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इलेक्शन एजेंट होंगे। जिन दो सेटों पर सुरेंद्र कुमार अग्रवाल और विश्वनाथ प्रसाद प्रस्तावक हैं, वह नामांकन पत्र चार फरवरी को ही सीएम योगी दाखिल कर चुके हैं। डॉ मंगलेश श्रीवास्तव के प्रस्तावक होने वाले सेट को आज जमा किया गया जबकि मंकेश्वर पांडेय प्रस्तावक के रूप में बुधवार को योगी आदित्यनाथ का पर्चा जमा करेंगे।