गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रतिभा को निखार...साक्षात्कार के योग्य करेंगे तैयार
डीडीयू कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों का ज्यादा से ज्यादा कैंपस प्लेसमेंट मिल सके इसके लिए उनके व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोर्स के माध्यम से उनको साक्षात्कार के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इससे अवगत कराया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरी के लिए छात्रों को साक्षात्कार योग्य बनाने के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय व्यक्तित्व विकास कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसके माध्यम से विशेषज्ञ छात्रों को साक्षात्कार के दौरान पहनावा, बोलचाल के प्रति जागरूक करेंगे। उनको साक्षात्कार के ध्यान रखने योग्य बातों के साथ सवाल का जवाब देने की वाक पटुता से अवगत कराएंगे।
गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 नवंबर को दीक्षा भवन में अप्रेंटिस फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें साक्षात्कर देने पहुंचे अभ्यर्थियों में बड़े पैमाने पर पर्सनालिटी डेवलपमेंट की कमी दिखी। साक्षात्कार देने पहुंचे अभ्यर्थियों के न तो पहनावे अनुकूल थे और ना ही हाव-भाव। उनमें प्रश्नों का जवाब देने के तौर तरीकों में भी कमी दिखी। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के व्यक्तित्व विकास संबंधी कोर्स चलाने का निर्णय लिया।
साक्षात्कार देने कंधे पर गमछा रखकर पहुंचा था अभ्यर्थी
अप्रेंटिस फेयर में कई कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेने पहुंचे थे। विभिन्न कंपनियों ने 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। हालांकि साक्षात्कार देने पहुंचे कई अभ्यर्थियों के पहनावे व हाव-भाव अनुकूल नहीं थे। एक अभ्यर्थी कंधे पर गमछा रख कर पहुंचा था। जिसको ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने छात्रों के व्यक्तित्व विकास संबंधी कोर्स चलाने का निर्णय लिया।
पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोर्स के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर प्रोफेशनल कोर्स बीटेक, होटल मैनेजमेंट, एमबीए, बीबीए आदि कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा परंपरागत कुछ कोर्स के छात्रों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
डीडीयू कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों का ज्यादा से ज्यादा कैंपस प्लेसमेंट मिल सके इसके लिए उनके व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोर्स के माध्यम से उनको साक्षात्कार के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इससे अवगत कराया जाएगा।