फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur university launched utube channel

गोरखपुर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद ने शुरू किया यू-ट्यूब चैनल

Mon, 20 Jul 2020 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur university launched utube channel
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद ने खेल प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के मकसद से यू-ट्यूब पर स्पोर्ट्स चैनल शुरू किया है। इसपर खेल और फिटनेस से संबंधित वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। डीडीयू स्पोर्ट्स पाठशाला नाम से इस चैनल को रविवार को लांच किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने चैनल शुरू किए जाने पर शुभकामनाएं दीं। कहा कि यद्यपि इस समय खेल के आयोजन नहीं कराए जा सकते हैं लेकिन खिलाड़ियों के लिए खेल का प्रशिक्षण जारी रखना होगा। इस तरह का नवाचार जरूरी है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भी अपने फिटनेस के तरीकों से जुड़े वीडियो अपलोड करा रहे हैं। इस चैनल के माध्यम से विशेषज्ञों के द्वारा फिटनेस के मंत्र दिए जाएंगे। छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स अपलोड किए जाने की शुरुआत भी हो गई है।
विज्ञापन

खेल के आयोजन शुरू होने के बाद विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी वीडियो अपलोड होगा। खिलाड़ियों के विजेता बनने से जुड़ी कहानियां भी इसका हिस्सा होंगी। प्रो. शुक्ला ने बताया कि क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष (प्रशासन) प्रो. शरद मिश्र, उपाध्यक्ष (समन्वय) प्रो. उमेश यादव, सचिव प्रो. विजय चहल और संयुक्त सचिव डॉ. राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रो. राजीव प्रभाकर लगातार खिलाड़ियों से संपर्क कर उन्हें इसकी उपयोगिता बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के क्लिप हुए अपलोड
गोरखपुर। दीक्षा पांडेय ने बॉक्सिंग, संदीप यादव ने बास्केटबॉल, जीतेंद्र राजभर ने एथलेटिक्स, नीरज गुप्ता ने बास्केटबॉल, सत्य प्रकाश ने जूडो, परमवीर मिश्र ने फिटनेस, ज्योति गुप्ता ने बैडमिंटन एवं अरुणेश श्रीवास्तव ने ताइक्वांडो के बारे में अपने अभ्यास एवं उससे जुड़े टिप्स सबके लिए साझा किए हैं। यह सभी वीडियो विश्वविद्यालय के उन खिलाड़ियों के हैं, जिन्होंने अपनी-अपनी विधा में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त किया है और काफी प्रतिभावान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed