{"_id":"6a345939b2e4629fc30c655b","slug":"gorakhpur-university-has-once-again-shone-brightly-on-the-international-stage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1357959-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब यूनिरैंक में भी गोरखपुर विश्वविद्यालय, देशभर में मिली 183वीं रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब यूनिरैंक में भी गोरखपुर विश्वविद्यालय, देशभर में मिली 183वीं रैंकिंग
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। यूनिरैंक-2026 में डीडीयू को उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के बीच सातवां और देशभर के विश्वविद्यालयों के बीच 183वां स्थान मिला है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह उपलब्धि पूर्वी उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के एक अग्रणी केंद्र के रूप में विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करती है। डीडीयू गुणवत्ता संवर्धन, अनुसंधान प्रोत्साहन, नवाचार, डिजिटल रूपांतरण, कौशल विकास व छात्र केंद्रित पहलों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान इन सतत प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने इसका श्रेय शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक योगदान से डीडीयू का शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ है।ा