फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Degree not received even after two and a half months of convocation,

गोरखपुर विश्वविद्यालय: दीक्षांत के ढाई माह बाद भी नहीं मिली डिग्री, अब नए की तैयारी

Fri, 15 Sep 2023 02:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Sep 2023 02:37 PM IST
सार

गोविवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि सत्र-2022 की कैंपस की करीब सभी डिग्रियां आ गई हैं। करीब साढ़े सात हजार डिग्रियां छपकर आई हैं। जल्द इनका वितरण होगा। कॉलेजों की डिग्रियां भी तैयार हो रही हैं। आने पर उनको वितरण के लिए कॉलेज पर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur University Degree not received even after two and a half months of convocation,
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सत्र-2022 में स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण करने वाले 82,785 छात्र-छात्राओं को सवा साल बाद भी डिग्री नहीं मिल सकी है। किसी प्रकार विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की करीब 7500 डिग्रियां तो छपकर आ गईं लेकिन वितरण नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के विद्यार्थी अब भी डिग्री के लिए चक्कर लगा रहे हैं। गोविवि में सत्र-2023 के दीक्षांत की घोषणा के साथ ही पिछले वर्ष के विद्यार्थियों का दर्द छलक उठा।

विज्ञापन


गोविवि में सत्र-2022 का दीक्षांत समारोह 28 जून 2023 को हुआ था। तब बताया गया था कि कुल 82,831 छात्र-छात्राओं ने स्नातक और परास्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दीक्षांत के मंच से सत्र-2022 के कुल 46 टॉपर्स को स्वर्ण पदक दिया गया था। मंच से ही तत्कालीन कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा था कि शेष विद्यार्थियों को दस दिन में डिग्री उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन


बताते हैं कि करीब आधी से अधिक डिग्रियां जुलाई महीने में छप भी गई थीं लेकिन उनमें ‘नैक ए प्लस प्लस 3:78 सीजीपीए’ प्रिंट नहीं था। इसे देखते हुए उन सभी डिग्रियों को वापस कर नए सिरे से छापने के निर्देश एजेंसी को दिए गए। उसके बाद विद्यार्थी डिग्री के लिए चक्कर लगाते रहे लेकिन कहीं उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

पिछली व्यवस्था का भुगत रहे खामियाजा

पहले मार्कशीट और डिग्रियां विवि की ईडीपी सेल में छपती थीं। ईडीपी सेल में अनुभवी लोग भी थे और पर्याप्त संसाधन भी। पिछले कुलपति प्रो. राजेश सिंह के कार्यकाल में इसकी जिम्मेदारी लखनऊ की एजेंसी को दे दी गई। लखनऊ की एजेंसी को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद से व्यवस्था बेपटरी हो गई है।

गोविवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि सत्र-2022 की कैंपस की करीब सभी डिग्रियां आ गई हैं। करीब साढ़े सात हजार डिग्रियां छपकर आई हैं। जल्द इनका वितरण होगा। कॉलेजों की डिग्रियां भी तैयार हो रही हैं। आने पर उनको वितरण के लिए कॉलेज पर भेज दिया जाएगा। जल्द ही सभी विद्यार्थियों को डिग्री मिल जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed