फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University: Common citizens will also be able to go to fitness center, preparations started

गोरखपुर विश्वविद्यालय: फिटनेस सेंटर में जा सकेंगे आम शहरी भी, तैयारियां शुरू

Fri, 29 Sep 2023 03:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Sep 2023 03:31 PM IST
सार

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने फिटनेस सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया था। उन्होंने इसे आमजन के लिए भी खोलने की सलाह दी थी, जिसपर अमल करते हुए उसे जल्द क्रियाशील करने की तैयारी की जा रही है।
 

विज्ञापन
Gorakhpur University: Common citizens will also be able to go to fitness center, preparations started
फिटनेस सेंटर का निरीक्षण करती कुलपति प्रो पूनम टंडन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद में बने फिटनेस सेंटर को शिक्षकों और विद्यार्थियों के अलावा आम शहरियों के लिए भी खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन शुल्क का निर्धारण किया जाएगा। संभावना है कि सप्ताह भर के अंदर सेंटर का संचालन शुरू हो जाएगा। विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने इसका लोकार्पण किया था।

विज्ञापन


गोविवि में नैक मूल्यांकन के समय क्रीड़ा परिषद भवन में आधुनिक जिम का निर्माण किया गया था। जिम में करीब 95 लाख रुपये खर्च कर कई कीमती उपकरण खरीद कर लाए गए हैं। नैक मूल्यांकन में गोविवि को ए प्लस-प्लस ग्रेड तो मिल गया, लेकिन जिम को खोला नहीं जा सका था। कुलपति प्रो. पूनम टंडन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने 42वें दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति के हाथों उद्घाटन कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


 

18 सितंबर को कुलाधिपति ने फिटनेस सेंटर का उद्घाटन करते हुए उसे आमजन के लिए भी खोलने काे कहा था, ताकि इसका मेंटनेंस खर्च निकल सके। कुलाधिपति की बातों पर अमल करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। कुलपति के निर्देश पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. विमलेश मिश्रा ने फिटनेस सेंटर के संचालन के लिए कमेटी के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा फिटनेस सेंटर के लिए कुशल प्रशिक्षक एवं दो सहायक स्टाफ रखने की भी योजना बनाई जा रही है।

 

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा सेंटर
फिटनेस सेंटर में महंगे उपकरण लगे हैं। इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा पंखा भी अभी नहीं लगा है। ये सभी कार्य दो से तीन दिन में पूरा हो जाने की संभावना है। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष ने एक सप्ताह में फिटनेस सेंटर शुरू करने की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने फिटनेस सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया था। उन्होंने इसे आमजन के लिए भी खोलने की सलाह दी थी, जिसपर अमल करते हुए उसे जल्द क्रियाशील करने की तैयारी की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed