{"_id":"60dd83478ebc3ec3b0550063","slug":"gorakhpur-university-application-date-extended-till-22-in-undergraduate-postgraduate-special-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक, परास्नातक-स्पेशल कोर्स में आवेदन तिथि 22 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक, परास्नातक-स्पेशल कोर्स में आवेदन तिथि 22 तक बढ़ी
Thu, 01 Jul 2021 02:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:26 PM IST
सार
कोविड महामारी के कारण उपजे हालात के चलते कुलपति ने लिया निर्णय
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के स्नातक, परास्नातक और स्पेशल कोर्स की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई तक बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह निर्णय कोविड महामारी के कारण उपजे हालात और विद्यार्थियों की सुविधा के मद्देनजर लिया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 30 जून निर्धारित थी।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षाएं 19 जुलाई से होना प्रस्तावित हैं। पहली बार कृषि और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। इंजीनियरिंग में 60 सीटों पर प्रवेश होगा। कृषि में इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) के माध्यम से 10 फीसदी प्रवेश होंगे। शेष सीटों पर विश्वविद्यालय अपने स्तर से प्रवेश सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा की पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड की जाएगी। इसके लिए स्नातक और परास्नातक प्रवेश का ब्रोशर तैयार किया जा रहा है।अंतरराष्ट्रीय छात्रों, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रवेश लेने में फेलोशिप दी जाएगी।
विज्ञापन