{"_id":"668c8e79260163b8bb028e88","slug":"gorakhpur-turnover-of-rs-27-crore-in-one-year-did-not-deposit-gst-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-615092-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक वर्ष में 27 करोड़ का कारोबार, नहीं जमा किया जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक वर्ष में 27 करोड़ का कारोबार, नहीं जमा किया जीएसटी
विज्ञापन
गोरखपुर। जीएसटी विभाग की टीम ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज रोड स्थित विश्वकर्मा इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर एक साल में जीएसटी जमा किए ही बिना 27 करोड़ का खरीद-फरोख्त करने वाले एक फर्म का खुलासा किया। दोपहर एक से चार बजे तक चली कार्रवाई में टीम ने वहां मौजूद क्रय-विक्रय के कागजात खंगाले, जिसमें पाया कि फर्म द्वारा फर्जी फर्मों से खरीद-बिक्री की गई है।
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-दो संजय कुमार के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर उदित नारायण सिंह ने डिप्टी कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। रेकी के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर टीम दोपहर एक बजे फर्म पर पहुंची और चार घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान एक ही कमरे में सरिया, सीमेंट व प्लाईवुड का कारोबार संचालित होते पाया गया। जांच में पता चला कि फर्म के पास न तो कोई गोदाम है और न ही कोई और स्थान जहां माल रखकर कारोबार किया जाता है। इस कार्रवाई में फर्म के संचालक द्वारा फर्जी फर्मों से खरीद-बिक्री दिखाकर आइटीसी का लाभ लिया जाता पाया गया। फर्म ने तारामंडल स्थित अमन ट्रेडर्स से खरीद दिखाया गया है, जबकि इस फर्जी फर्म के विरुद्ध पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा लखनऊ की कई फर्मों को आईटीसी का लाभ देने के लिए विश्वकर्मा इंटरप्राइजेज ने फर्जी बिल दी है। अब टीम जब्त कागजात के जरिये कर चोरी व जुर्माना की वसूली में जुटी है।