फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur traffic will change on NEET entrance Exam 2021 today

जरूरी खबर: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज गोरखपुर में इन सड़कों का रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 12 Sep 2021 09:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Sep 2021 09:29 AM IST
सार

नीट के कारण शहर के कई मार्गों पर लागू किया गया है डायवर्जन। कई मार्गों पर शाम तक नहीं चल पाएंगे चार पहिया वाहन। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पर रोक, रात में ही कर पाएंगे प्रवेश।

विज्ञापन
Gorakhpur traffic will change on NEET entrance Exam 2021 today
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में किसी काम से रविवार यानी आज यदि कहीं जाना है तो सबसे पहले यातायात रूट को जरूर जान लें। ऐसा नहीं करने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, नेशनल एजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) को देखते हुए रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। एसपी यातायात ने बताया कि महानगर क्षेत्र में सुबह आठ बजे से स्थिति सामान्य होने तक मार्ग परिवर्तित रहेगा। ऐसे में किसी काम से घर से निकलने से पहले रूट को जरूर जान लें।
विज्ञापन


इस तरह रहेगा मार्ग परिवर्तन
1- फरेन्दा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।

3- लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर के पास सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रोके जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
4- कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपराइच कस्बे से पहले रोक दिए जाएंगे। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
5- देवरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन फोरलेन से गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
6- रेलवे रोडवेज बसस्टैंड से देवरिया जाने वाली बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट होकर गंतव्य की ओर जाएंगी।
7- देवरिया की तरफ से महानगर क्षेत्र में आने वाली बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला चौराहा, छात्र संघ, यूनिवर्सिटी चौराहा से गंतव्य की ओर जाएंगी।
8- कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर करजहां होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।
9- रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर की तरफ जाने वाली समस्त प्रकार की बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
10- महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, फरेंदा की तरफ से आने वाली बसें खजांची से पादरी बाजार, कौवा बाग, मोहदीपुर होकर गंतव्य की ओर जाएंगी।
11-अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एवं बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने पाएंगे।
12- गोलघर चौराहा से विजय चौराहा की तरफ एवं विजय चौराहा से अग्रसेन की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने पाएंगे।
13- सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन रोक दिए जाएंगे।
14- शास्त्री चौराहा से घोष कंपनी की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
15- आंबेडकर चौराहा से तमकुही कोठी की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को आंबेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन की ओर मोड दिया जाएगा।
 
कई रास्तों पर नहीं चलेंगे चार पहिया वाहन
1- अत्यधिक यातायात का दबाव होने पर गोलघर चौराहा से विजय तथा विजय चौराहे से अग्रसेन तिराहा की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
2- सुबह से लेकर परीक्षा समाप्ति तक अग्रसेन से बक्शीपुर तक चार पहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
3- दोपहर 12 से शाम चार बजे तक निकलने वाले भारी वाहन फलमंडी में रहेंगे। ये वाहन रात में 10 बजे के बाद बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed