फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sister doli and brother bier came out on same day in Gorakhpur

बहन की विदाई के बाद उठी अर्थी: शादी के दिन भाई को ऐसे आई मौत, मातम में बदल गईं खुशियां

Tue, 30 May 2023 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गगहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 May 2023 10:44 AM IST
सार

अनीश की शादी दो साल पहले हुई थी, अभी उसकी कोई संतान नहीं थी। अनीश गांव में रहकर पशुपालन एवं दूध बेचने का काम करता था। बेटे की मौत से घर में मातम छा गया, लेकिन शादी की रस्में पूरी हुईं और सुबह पांच बजे बहन विदा होकर ससुराल चली गई।

विज्ञापन
Sister doli and brother bier came out on same day in Gorakhpur
बहन की शादी के दिन भाई की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गगहा थाना क्षेत्र के बेलकुर गांव में मंगलगीत विलाप में बदल गया। एक तरफ बहन आंगन में शादी के फेरे ले रही थी, तभी दूसरी तरफ भाई की करंट से मौत हो गई। किसी तरह शादी हुई और पहली बेटी विदा की गई और फिर बेटे को आखिरी विदाई दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलकुर गांव के जंग्गी लाल की बेटी किरन की शादी के दौरान रविवार रात को यह हादसा हुआ। रात में अचानक लाइट जाने की वजह से दुल्हन का भाई अनीश कुमार (23) जनरेटर में खुद ही तार जोड़ने लगा। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नदी से मछुआरों ने खींचा जाल तो जिंदा निकली महिला, बुजुर्ग को देखकर हर कोई हैरान, डॉक्टर ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीश की शादी दो साल पहले हुई थी, अभी उसकी कोई संतान नहीं थी। अनीश गांव में रहकर पशुपालन एवं दूध बेचने का काम करता था। बेटे की मौत से घर में मातम छा गया, लेकिन शादी की रस्में पूरी हुईं और सुबह पांच बजे बहन विदा होकर ससुराल चली गई।

गमजदा बराती बिना चाय नाश्ते के भीगी आंखों के साथ दुल्हन लेकर चले गए। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बेलकुर राप्ती घाट पर सोमवार सुबह युवक का दाह संस्कार कर दिया। परिजनों की चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। लोग नियति के इस क्रूर निर्णय को कोस रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed