गोरखपुर में अब थानावार लॉकडाउन हुआ खत्म, सिर्फ इन इलाकों में रहेगी पाबंदी
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि सोमवार से थानावार लॉकडाउन खत्म किया जा रहा है। गोरखनाथ, शाहपुर और कैंट में लगी पाबंदी पूरी तरह से हट जाएगी। पूरा बाजार खुला रहेगा। बस कंटेनमेंट जोन के 100 मीटर के दायरे के लोगों को निकलने पर पाबंदी रहेगी।
हर कंटेनमेंट जोन के लिए एक एसआई तैनात हैं। नई व्यवस्था लागू करने के लिए जिले को तीन हिस्सों नगर, उत्तरी और दक्षिणी जोन में बांटा गया है। इन तीनों क्षेत्रों के एक-एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित किया गया है। ये अधिकारी प्रतिदिन मॉनीटरिंग करेंगे। कोई कंटेनमेंट जोड़ने या पाबंदी हटाने के संबंध में जोन के संबंधित अफसर ही निर्णय लेंगे।
कंटेनमेंट जोन में सभी संदिग्धों की होगी जांच
डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में जितने भी संदिग्ध होंगे सभी की जांच की जाएगी। इसके साथ ही उस क्षेत्र में बुजुर्गों की जानकारी भी जुटाई जाएगी ताकि किसी भी इमरजेंसी में चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई जा सके।
थाना कंटेनमेंट जोन केस
कैंट 32 694
रामगढ़ 15 236
खोराबार 15 153
कोतवाली 25 359
तिवारीपुर 15 211
राजघाट 14 303
गोरखनाथ 43 533
शाहपुर 35 708
गुलरिहा 16 436
चिलुआताल 14 153
पिपराइच 17 215
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि थानावार लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन के हिसाब से पाबंदी लगाई गई है। अभी 343 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सभी जोन में एक-एक एसआई तैनात किए गए हैं।