{"_id":"68760b03f74c3e85720695b9","slug":"gorakhpur-ssb-jawan-was-running-on-the-fertilizer-ground-suddenly-he-fell-and-died-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दौड़ते-दौड़ते अचानक लड़खड़ा गए पांव...SSB जवान बेहोश- मेडिकल कॉलेज में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दौड़ते-दौड़ते अचानक लड़खड़ा गए पांव...SSB जवान बेहोश- मेडिकल कॉलेज में हो गई मौत
Tue, 15 Jul 2025 01:32 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:32 PM IST
सार
मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कागडा भारी वैजनाथपुर निवासी रमेश कुमार (45) के रूप में हुई। वह एसएसबी में तैनात थे। मंगलवार की सुबह फर्टिलाइजर एसएसबी ग्राउंड में दौड़ते समय अचानक पांव लड़खड़ाने लगे और वह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
डीआईजी एसएसबी श्रद्धांजलि देते हुए. मृतक जवान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फर्टिलाइजर एसएसबी ग्राउंड में मंगलवार की सुबह दौड़ते समय एक जवान बेहोश होकर गिर गया। इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कागडा भारी वैजनाथपुर निवासी रमेश कुमार (45) के रूप में हुई। वह एसएसबी में तैनात थे। मंगलवार की सुबह फर्टिलाइजर एसएसबी ग्राउंड में दौड़ते समय अचानक पांव लड़खड़ाने लगे और वह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
वहां मौजूद साथी तत्काल इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ले गए। डॉक्टरों का कहना है की हार्ट अटैक से मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन