फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: SP State President visits former district president home; says the entire party stands with Nagina

गोरखपुर: पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष पाल, बोले- नगीना के साथ खड़ी है पूरी पार्टी

Mon, 05 Oct 2026 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Oct 2026 12:24 AM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ गलत हुआ है, पूरी पार्टी इनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
Gorakhpur: SP State President visits former district president home; says the entire party stands with Nagina
श्यामलाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रविवार की शाम पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी के नौसड़ स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे प्रेस क्लब में हुए थप्पड़ कांड की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ गलत हुआ है, पूरी पार्टी इनके साथ खड़ी है। यहां संगठन की सभी कमेटियों को भंग करने के पीछे मकसद यह है कि चुनाव के पहले जो कमियां हैं उनको दूर करके पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा किया जाए। जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, तब तक निवर्तमान जिलाध्यक्ष कार्य देखते रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान, महिला, नौजवान अपमान का घूंट पी रहा है। युवा पेपर लीक मामले में धरना-प्रदर्शन कर रहा है और उस पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। लोकतंत्र शासन पद्धति नहीं है बल्कि सामाजिक और आर्थिक असमानता को दूर करना है। लोकतंत्र को बचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा की विचारधारा सभी को साथ लेकर चलने की रही है। हर धर्म और जाति का आदर होता है। आज जनता सपा को पुकार रही है और 2027 में हम सरकार बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed