{"_id":"65e80535034c733e5f0000b7","slug":"gorakhpur-s-padri-bazaar-overbridge-will-be-four-lane-construction-started-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: फोरलेन होगा पादरी बाजार ओवरब्रिज, निर्माण शुरू- जानिए कितनी लगेगी लागत, क्या होंगे फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: फोरलेन होगा पादरी बाजार ओवरब्रिज, निर्माण शुरू- जानिए कितनी लगेगी लागत, क्या होंगे फायदे
Wed, 06 Mar 2024 12:07 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:07 PM IST
सार
पादरी बाजार फोरलेन निर्माण का काम शुरू। डेढ़ साल में इसे बनाकर तैयार होना है। 650 मीटर लंबे ओवरब्रिज की चौड़ाई 16.80 मीटर होगी। इसके बनकर तैयार होने के बाद शहर की बड़ी आबादी को घंटों जाम जैसी समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
पादरी बाजार पुलिस चौकी चौराहे पर निर्माण होने वाले फोरलेन ओवर ब्रिज का काम मंगलवार से शुरू हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में पादरी बाजार ओवरब्रिज को फोरलेन बनाया जाएगा। मंगलवार को ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया। सेतु निगम की ओर से पादरी बाजार के एक छोर पर बैरिकेडिंग कराकर अब पिलर के लिए खुदाई शुरू होगी। फ्लाईओवर बनने से करीब ढाई लाख से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
सेतु निगम की ओर से तैयार कराए गए डीपीआर के मुताबिक, ओवरब्रिज की लंबाई 650 मीटर और चौड़ाई 16.80 मीटर होगी। इस निर्माण पर करीब 98 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस ओवरब्रिज को डेढ़ साल में बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पादरी बाजार में फ्लाईओवर बनाने के लिए करीब आधा हेक्टेयर जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहण सहित अन्य सभी कार्यों के लिए शासन की ओर से 24.58 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। मंगलवार को सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
शहर का विस्तार होने से पादरी बाजार चौराहे से इस समय गाड़ियों की आवाजाही बहुत ज्यादा है। एक सड़क खजांची चौराहा, दूसरी पिपराइच, तीसरी असुरन और चौथी कौवाबाग कॉलोनी की तरफ जाती है। पिपराइच की ओर से बहुत सारे नौकरीपेशा लोग रोजाना शहर में आते हैं। पादरी बाजार चौराहे के आसपास 20 से अधिक कॉलोनियां बसी हैं।
पादरी बाजार में ओवरब्रिज बनाए जाने से जाम से निजात मिलेगी। पादरी बाजार, मोहनापुर, जंगल सालिग्राम, जंगल हकीम नंबर दो सहित अन्य मोहल्लों के लोगों के साथ ही मेडिकल कॉलेज जाने वाले आराम से आवाजाही कर सकेंगे। वाहन लेकर लोग आसानी से बरगदवां पहुंच सकेंगे। मोहद्दीपुर से जेल बाईपास होेते हुए बरगदवां जाने वाले पादरी बाजार से आगे जाकर खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर से उतरकर बरगदवां में सोनौली हाईवे पर पहुंच जाएंगे।
अधीक्षण अभियंता ब्रिज कार्पोरेशन संतलाल ने बताया कि पादरी बाजार ओवरब्रिज के लिए शासन से 24.58 करोड़ रुपये बजट अवमुक्त हो गया है। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। डेढ़ साल में इस बनाकर तैयार करने का लक्ष्य है।