{"_id":"6041f9ba46ed287cb0062007","slug":"gorakhpur-rpf-returning-missing-female-passenger-suitcase-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लाखों रुपये के सामान के साथ छूटा महिला का सूटकेस, आरपीएफ ने यात्री को खोजकर लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लाखों रुपये के सामान के साथ छूटा महिला का सूटकेस, आरपीएफ ने यात्री को खोजकर लौटाया
Fri, 05 Mar 2021 02:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
महिला का सौंपा गया सूटकेस।
- फोटो : अमर उजाला।
रेलवे सुरक्षा बल ने ईमानदारी का मिसाल पेश करते हुए मुंबई से यात्रा कर रही महिला यात्री के ट्रेन में छूटे हुए सूटकेस को ढूंढ कर उन्हें सौंपा। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से बस्ती तक लोकमान्य तिलक ट्रेन से यात्रा कर रही महिला यात्री आलिया खातून का सूटकेस बस्ती रेलवे स्टेशन पर उतरते हुए जल्दबाजी में ट्रेन की B2 बोगी के बर्थ नंबर 57 के नीचे छूट गया।
विज्ञापन
बस्ती से ट्रेन रवाना होने के बाद महिला यात्री को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम को दिया, ट्रेन जब गोरखपुर पहुंची ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के उप-निरीक्षक लखन सिंह मीना व उनकी टीम ने B2 बोगी के बर्थ नंबर 57 के नीचे चेक करने पर सूटकेस प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना महिला यात्री को दी गई। महिला यात्री के गोरखपुर आने पर उनकी पहचान सुनिश्चित करने के बाद सूटकेस उन्हें सौंप दिया गया। इस सूटकेस में कीमती सोने के जेवरात कपड़े व 1,62,780 रुपये नगद थे। सूटकेस पाने के बाद महिला यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल के ईमानदारी की भूरी भूरी प्रशंसा की।
विज्ञापन